शिमला में लोअर बाजार में तड़के सुबह भड़की आग से कई मकानों समेत छह दुकानें जलकर खाक हो गई। आगजनी से तीन लोग झुलस गए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है। आगे की तस्वीरों में जानिए आखिर कैसे यह आग लगी..
विज्ञापन
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
2 of 15
जानकारी के अनुसार लोअर बाजार में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे
भड़की आग में दो मकान जल गए।
विज्ञापन
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
3 of 15
दो बहुमंजिला भवनों में लगी इस आग से उसमें चल
रही छह दुकानें भी जल गईं। इसके अलावा रिहायश सेट में रह रहे चार परिवार
बेघर हो गए।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
4 of 15
अग्निकांड में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। साढ़े
तीन बजे आग लगने की सूचना मिलते ही माल रोड, छोटा शिमला और बालुगंज फायर
स्टेशन से बचाव दल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
5 of 15
माल रोड से आए बचाव दल के वाटर टेंडर से पानी खत्म होने के बाद कुछ समय से लिए वाटर हाइड्रेंट में पानी की सप्लाई न आने की वजह से बचाव कार्य रुका रहा।
विज्ञापन
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
6 of 15
बाजार को राख होने से बचाने के
लिए सोलन से भी अग्निशमन केंद्र से भी मंगवाए सात वाटर टेंडर और करीब 57
जवानों ने जोखिम लेकर आग को शांत करने का कार्य कर पूरे बाजार को राख होने
से बचा लिया। स्थानीय युवाओं ने भी अग्निशमन विभाग की टीम का सहयोग किया।
विज्ञापन
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
7 of 15
बचाव
कार्य के दौरान एक 25 वर्षीय युवक मोहित पुत्र गोपाल कृष्ण के ऊपर मलबा आ
गिरा। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुरेश पुत्र कश्मीरी लाल
और सुशील कुमार के सिर तथा कान आग में झुलस गए। इन सबका अस्पताल में उपचार
करवाया गया।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
8 of 15
आग में जल रहे भवन में एक पेट्रोमैक्स गैस सिलेंडर भी फटा।
साढे़ तीन बजे से लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक आग बुझाने का कार्य चला
रहा।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
9 of 15
साढ़े पांच बजे हालांकि आग बुझा ली गई थी लेकिन मलबे में सुलग
रही आग को शांत करने का प्रयास बराबर जारी रहे। अग्निकांड के कारणों को
लेकर कई तरह की चर्चाएं बाजार में हैं। इसे साजिश के तहत भवन में तेल छिड़क
कर आग लगाने की बात भी सामने आ रही है।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
10 of 15
आग से हुए नुकसान का आंकलन
किया जा रहा है। इतना जरूर है कि इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। कारणों की
जांच के लिए पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल और सुबूत
एकत्र किए हैं।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
11 of 15
आग की
इस घटना के बाद सुबह करीब 10:50 बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य
मंत्री कौल सिंह ठाकुर, डीसी शिमला मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित
परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही अग्निकांड के कारणों
की जांच के आदेश दिए।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
12 of 15
सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी इस आग की सूचना
मिलते ही शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज, मेयर नगर निगम शिमला संजय
चौहान, पुलिस अधीक्षक शिमला डीडब्लू नेगी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भूपाल
सिंह चौहान सहित अग्निशमन के तीनों स्टेशन के अधिकारी और दो डिविजनल फायर
आफिसरों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख
13 of 15
जांच पूरी होने पर ही आग के असली कारणों को सामने लाया
जाएगा। इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिमला में लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें राख