सादगी पसंद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर बाइक राइडिंग की। उन्होंने करीब चार किलोमीटर का सफर बाइक पर तय किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी अन्य बाइक पर मेडिकल कॉलेज की ओर गए।
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री को बाइक पर देखकर लोग दंग रह गए। सीएम जयराम ठाकुर भी रोमांचित हो उठे। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार बाइक राइडिंग की। इससे वे काफी रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरमौर दौरे पर थे। उन्होंने सुबह बस स्टैंड में पार्किंग और बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करने के बाद नाहन-चंडीगढ़ मार्ग पर कांगनीवाला में नेचर पार्क की आधारशिला रखी। इसके पश्चात डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में नए भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम था।
4 of 6
नेचर पार्क का शिलान्यास करने के पश्चात वे लौट रहे थे तो उनके आगे युवा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली निकल रही थी। भारत माता की जय.. के नारे लगाते हुए निकल रही रैली को देख सीएम खुद को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने नाहन शहर से करीब चार किलोमीटर पीछे अपनी गाड़ी रोकी और एक युवक की बाइक पर सवार हो गए। उन्होंने बाकायदा हेलमेट भी पहना। मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दोसड़का से मेडिकल कॉलेज तक सफर बाइक पर तय किया।
दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह जाने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। रैली के पश्चात सीएम ने कहा कि बाइक पर यात्रा करना अच्छा अनुभव रहा। कहा कि वे पहले भी कई बार बाइक पर बैठे हैं, लेकिन, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बाइक पर बैठे।