फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहली भारी बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोग घायल, तस्वीरें

Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
राज्य में मानसून की पहली भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई सड़कें बंद हो गई तो कई मकान भी धराशायी हो गए। ऊना के पंजावर में भारी बारिश के चलते उफान पर आए नाले ने एक रिहायशी मकान के आंगन को बहा दिया। - फोटो : अमर उजाला
राज्य में मानसून की पहली भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई सड़कें बंद हो गई तो कई मकान भी धराशायी हो गए। ऊना के पंजावर में भारी बारिश के चलते उफान पर आए नाले ने एक रिहायशी मकान के आंगन को बहा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
मूसलाधार बारिश से घर के पास बने नाले में एकाएक उफान आने से नाला तोड़ते ही जबरदस्त तबाही मचाई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि नाला तोड़ने के बाद पानी साथ लगते घर में घुस गया और घर के आंगन को भी बहा ले गया। घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश से घर के पास बने नाले में एकाएक उफान आने से नाला तोड़ते ही जबरदस्त तबाही मचाई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि नाला तोड़ने के बाद पानी साथ लगते घर में घुस गया और घर के आंगन को भी बहा ले गया। घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
अंब के बीजापुर में तेज बारिश और हवा के कारण पुराना पीपल का पेड़ एक मकान पर गिरने से सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना में मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण घर के मालिक 42 वर्षीय रवि कुमार और उसकी बेटी इशिका को सिर पर ईंट लगने के कारण चोटें आई है। - फोटो : Demo pic
अंब के बीजापुर में तेज बारिश और हवा के कारण पुराना पीपल का पेड़ एक मकान पर गिरने से सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना में मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण घर के मालिक 42 वर्षीय रवि कुमार और उसकी बेटी इशिका को सिर पर ईंट लगने के कारण चोटें आई है।

4 of 7
जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से घरों में रखा अनाज भी खराब हो गया है। कई घरों में डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। - फोटो : अमर उजाला
जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से घरों में रखा अनाज भी खराब हो गया है। कई घरों में डेढ़ फीट तक पानी भर गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कुल्लू में भारी बारिश से ब्यास नदी समेत अन्य सहायक नदियां उफान पर हैं। बढ़े जलस्तर से नदियों किनारे बनीं झुग्गी झोपड़ियों को शिफ्ट होने के आदेश प्रशासन ने जारी किए हैं। प्रशासन ने कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है। - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में भारी बारिश से ब्यास नदी समेत अन्य सहायक नदियां उफान पर हैं। बढ़े जलस्तर से नदियों किनारे बनीं झुग्गी झोपड़ियों को शिफ्ट होने के आदेश प्रशासन ने जारी किए हैं। प्रशासन ने कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदेश में कई स्‍‌थानों पर ल्हासे गिरने से सड़कें भी बंद हो गई है। हालांकि, बारिश के बाद किसानों को सूखे से राहत मिली है। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कई स्‍‌थानों पर ल्हासे गिरने से सड़कें भी बंद हो गई है। हालांकि, बारिश के बाद किसानों को सूखे से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वहीं, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

Published By Ashok Chauhan

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें