फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने दिया ऐसा बयान, नाराज होकर मंच से चले गए सुक्खू और आनंद शर्मा

Thu, 25 Apr 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 7
रामलाल ठाकुर की रैली - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जुबानी हमला बोला है। गुरुवार को हमीरपुर में जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के आधा दर्जन विधायकों के सामने मंच से ही पूर्व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को खरी-खरी सुना दी।
विज्ञापन

2 of 7
रामलाल ठाकुर की रैली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जो गंदगी थी, वह साफ हो गई। इतना सुनकर सुक्खू और आनंद शर्मा मंच से चले गए। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के बारे में कहा कि रामलाल ठाकुर के मिजाज को वह भांप नहीं पाए। वीरभद्र ने कहा कि रामलाल कब खुश होते हैं और कब नाराज, इसका पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री के इस तल्ख बयान से कांग्रेस कमेटी के भीतर की कुछ समय से शांत बैठी ज्वाला इस चुनावी मौसम में फिर से फूट कर बाहर निकल आई है। पूर्व कांग्रेस कमेटी पर इस तंज कसते ही जनसभा में जहां एक तरफ खूब जोर-जोर से ठहाके लगे, वहीं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक भड़क उठे।

4 of 7
उन्होंने वीरभद्र सिंह के मंच पर संबोधन के दौरान ही हल्ला कर दिया। इस दौरान मंच पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंच से नीचे उतर कर गाड़ी में बैठ गए। जनसभा से पार्टी कार्यकर्ताओं के उठने से वीरभद्र नाराज दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
पार्टी के कुछ नेताओं ने शोर डाला कि चॉपर आ गया। इस पर वीरभद्र ने कहा कि यह कौन मूर्ख है, जो बीच में ही हल्ला कर रहा है। अंत में वीरभद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को दमदार प्रत्याशी बताते हुए उनकी जीत के लिए काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं करते। उनके लिए पूरा हिमाचल एक है।
विज्ञापन

6 of 7
तभी तो छह बार मुख्यमंत्री रहते हुए केवल हिमाचल की जनता के बीच रहा। वीरभद्र ने कहा कि मंच पर उनसे पूर्व में समझदार नेताओं ने समझदार बातें बोली हैं और वह मूर्ख ही होगा जो कही गई बातों को दोबारा दोहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जहां कांग्रेस पार्टी के मंच पर अपने नेताओं पर हमला बोला। वहीं मंच पर बैठे नेताओं के नाम लेते हुए उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने अभी-अभी भाजपा से तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल को सुरेश चौधरी कह कर संबोधित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें