देवभूमि हिमाचल में 15,256 फीट ऊंचाई पर दुनिया में पहली बार मतदान किया गया। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र स्पीति के टशीगंग में शून्य डिग्री तापमान के बीच पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोग लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे। बीडीओ काजा गोपीचंद पाठक ने यहां पहला वोट डाला।