फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार में रखी दूरियां, मतदान करने को परिवार के साथ पहुंचे अनिल

Sun, 19 May 2019 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हॉट सीट मंडी में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अपने कांग्रेस प्रत्याशी बेटे आश्रय शर्मा और परिवार से दूर रहे पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने रविवार को परिवार के साथ मतदान किया। अनिल बहू राधिका शर्मा, पत्नी सुनीता शर्मा और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री सुखराम के साथ मंडी के टाउन हाल में वोट डालने पहुंचे। इससे पहले अनिल शर्मा ने परिवार समेत टारना मंदिर में माथा टेका और बेटे की जीत की कामना की। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अनिल शर्मा फिर भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू निकल गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ बंधा होने के कारण वह बेटे के लिए प्रचार नहीं कर सके। वहीं, दादा और पोते ने पूरी मेहनत के साथ अकेले लड़ाई लड़ी है। दादा पोते की इस मेहनत के लिए वह उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके परिवार ने धर्म संकट का सामना पूरी मजबूती के साथ किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आश्रय एक बहुत ही होनहार नौजवान हैं और उसकी मेहनत का इनाम क्षेत्र की जनता उसे जरूर देगी। उधर, पूर्व मंत्री पंडित सुखराम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उनके साथ है और उन्हें बस आश्रय की जीत का इंतजार है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र के तकरीबन सभी क्षेत्रों का दौरा किया है। जहां लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां तक वह नहीं पहुंच सके, उन क्षेत्रों के लोगों से वह क्षमा चाहते हैं। जीतकर जल्द ही उन क्षेत्रों में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आश्रय का छोटा भाई बॉलीवुड अभिनेता आयुष भी वोटिंग के लिए मंडी नहीं पहुंचा। वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी मत का प्रयोग नहीं किया। आयुष की शादी सलमान की मुंहबोली बहन के साथ वर्ष 2014 में हुई है। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनावों में दोनों ने मतदान नहीं किया था। अब 2017 के लोकसभा चुनावों में भी दोनों ने मतदान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें