फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में 25 मिनट तक गरजे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर किए ये 10 बड़े हमले

Fri, 10 May 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
हिमाचल के ऊना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बेहद आक्रामक नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के साथ एक तरह से कबड्डी-कबड्डी खेल रहे हैं। अब वह कांग्रेस के पाले में हैं और हमारी टीम ने उन्हें दबोच लिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
बहुत जल्द मोदी का खेल खत्म होने वाला है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में आयोजित रैली में पहुंचे राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा।
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ani
उन्होंने हमीरपुर के उम्मीदवार रामलाल ठाकुर को कबड्डी का राष्ट्रीय खिलाड़ी बताते हुए कहा कि कोच के बगैर कबड्डी हो या राजनीति, कहीं भी सफलता नहीं मिलती।

4 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
मोदी अपने कोच लालकृष्ण आडवाणी को अपमानित करने के बाद भी मैच जीतना चाह रहे हैं, मगर ऐसा नहीं होता। टीम वर्क से ही मैच जीते जा सकते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी ने आडवाणी को ही दरकिनार नहीं किया, बल्कि नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज की भी नहीं सुनी।
विज्ञापन

5 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : social media
अब देश को समझना चाहिए कि कबड्डी के मैच में मोदी हमारे पाले में आ गए हैं। वह कबड्डी-कबड्डी बोल रहे हैं, लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ उनको अपने पाले में दबोच लिया है। मात्र 20 सेकेंड में खेल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
नोटबंदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि रात को प्रधानमंत्री जी को ख्याल आया कि 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए जाने चाहिएं। बिना आरबीआई से पूछे नोटबंदी लागू कर दी। इसकी वजह से लाखों लोग बर्बाद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए राहुल ने कहा कि इसने देश तबाह कर दिया। मोदी सरकार ने जनता से बिना संवाद किए एकतरफा फैसले किए। राहुल ने कहा- ‘हमने जनता से राय ली और न्याय योजना का खाका तैयार किया। गरीबों के खाते में साल के 72 हजार रुपये डाले जाएंगे। रोजगार सृजन होगा। किसानों को कर्ज न चुकाने पर भी जेल नहीं जाना होगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें