फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro लोकतंत्र के पर्व में बुजुर्गों ने भी डाली आहुति, मतदान के लिए दिखा गजब उत्साह

Sun, 19 May 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 19
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में सबसे उम्र दराज पांगी के 121 वर्षीय वीर चंद ने भी मतदान किया। कांगड़ा के भटहेड़ की 117 वर्षीय मांजो देवी और चंबा के 114 साल के प्यार सिंह ने भी वोट डालकर अपना दायित्व निभाया। 
विज्ञापन

2 of 19
- फोटो : अमर उजाला
विवार को मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं ने खूब जोश दिखाया। प्रदेश भर में 999 शतकवीर मतदाताओं में से सैकड़ों ने नई सरकार चुनने में अपना योगदान दिया। किसी बुजुर्ग को मतदान केंद्र तक परिजन पालकी में लाए तो किसी को गोद में लाया गया।
विज्ञापन

3 of 19
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग मतदाताओं का जोश और उत्साह देखते ही बना।जिला चंबा की पांगी घाटी के वीर चंद ने अपनी 95 वर्षीय केसरी देवी के साथ जाकर मतदान किया। चंबा के हटनाला निवासी 114 वर्षीय प्यार सिंह,  सुरंगानी के गांव बलोडी निवासी 106 वर्षीय नुर्धरा, कियाणी बूथ में 103 वर्षीय प्रेमो देवी, 102 वर्षीय मस्तु ने मतदान किया। बंजार के शाक्टी में 110 वर्षीय शाढ़ी देवी, अपर सुल्तानपुर बूथ में 105 वर्षीय शमशेर कपूर, बदाह बूथ पर 102 साल की टुलकी देवी, बंजार के 101 वर्षीय जीत राम, 105 वर्षीय के इंद्र राम, 101 साल की रूपनी देवी ने मतदान किया।

4 of 19
voter shimla - फोटो : अमर उजाला
रोहड़ू सौ वर्षीय हरिसरण लडेटा, कर्मदास, जाखी के 115 वर्षीय रणदेई ने अपना मत डाला। बराल पोलिंग बूथ पर 101 वर्षीय संत राम काल्टा, कुपड़ी में 105 वर्षीय लगणु राम ने अपना वोट डाला। 
विज्ञापन

5 of 19
- फोटो : अमर उजाला
ऊना जिले में 107 वर्षीय ईसपुर निवासी कश्मीर सिंह, 104 वर्षीय धुसाड़ा निवासी धनी राम, 105 वर्षीय करमो देवी, 106 वर्षीय बिशनी देवी ने वोट डाला। पांवटा के 104 वर्षीय धूडू राम, सौ वर्षीय प्राको देवी, लहारब निवासी मुन्ना राम (108), 104 वर्षीय मस्तराम बनोलटा, शामरा में 100 वर्षीय महिला परागो देवी ने भी लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति डाली। 
विज्ञापन

6 of 19
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सुजानपुर में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पर 100 वर्षीय नारो देवी, टौणीदेवी के 101 वर्षीय जयादेवी और 103 वर्षीय खलैलू देवी और कांगड़ा के फतेहपुर की जगनोली पंचायत में 101 साल की बंतो देवी, परोल के ऊधो राम (104) और उनकी पत्नी अशरी देवी (100) साल ने एक साथ मतदान किया। 
विज्ञापन

7 of 19
- फोटो : अमर उजाला
जवाली के बकाण गांव के मतदान केंद्र पर केसरी देवी (105) ने वोट डाला। ज्वालामुखी के गुम्मर में ओम देई (103), सोमा देवी (102) ने मतदान किया। घुमारवीं के मोरसिघीं में 103 साल की हरदेई, झंडूता की 101 वर्षीय कलां देवी- श्यामी देवी,101 वर्षीय ठप्पर की चफो देवी ने मतदान किया।

8 of 19
- फोटो : अमर उजाला
बेहरन गांव के 105 साल की गंगा राम, खरली गांव के 100 साल की द्रोपती देवी, 95 साल की लक्ष्मी देवी, बलघाड़ गांव की 95 साल की शांति देवी और घुमारवीं में 104 वर्ष के मास्टर सदानंद गौतम ने भी घुमारवीं में मतदान किया। 

9 of 19
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में 125 ऐसे मतदाता हैं, जिनमें 31 महिला और 94 पुरुष हैं। ऊना में 103 वोटर हैं, जिनमें 33 महिला और 70 पुरुष हैं। बिलासपुर में 83 में से 23 महिलाएं और 60 पुरुष हैं।

10 of 19
- फोटो : अमर उजाला
 सोलन में 40, सिरमौर में 52, शिमला में 74 और किन्नौर में मात्र छह ऐसे वोटर हैं, जो सौ से अधिक आयु के हैं।

11 of 19
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के रोहड़ू में 100 वर्षीय कर्मदास ने वोट डाला। इसके साथ ही 115 साल की रणदेई ने जाखी बूथ पर वोट डाला।

12 of 19
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के रोहड़ू में 115 साल की रणदेई ने जाखी बूथ पर वोट डाला। 

13 of 19
- फोटो : अमर उजाला
करसोग में  बूथ नंबर 89 रिच्छयाणी पर वोट डालने पहुंचे 105 वर्षीय शिवराम। उन्होंने स्वयं वोट दिया और संदेश दिया कि हमारा वोट देना अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। 

14 of 19
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले के रिवालसर में बुजुर्ग महिला मतदाता को कुर्सी पर उठाकर मतदान केंद्र पहुंचाया गया। 

15 of 19
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के चौपाल में कोटी-क्यारनू बूथ पर 95 साल की टोटी देवी ने वोट डाला। महिला को पोते ने पीठ पर उठाकर मतदान केंद्र पहुंचाया। 

16 of 19
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिला मतदाता को व्हील चेयर पर बूथ तक पहुंचाया गया। वहीं, आनी बूथ नंबर 54 पर 104 साल के बुजुर्ग वोटर ने अपना मत डाला। 

17 of 19
- फोटो : अमर उजाला
दो किमी पैदल चलकर 102 साल की चंदू देवी ने रामपुर के सिनवी में अपना वोट डाला।

18 of 19
- फोटो : अमर उजाला
रोहड़ू में 105 साल के बुजुर्ग कुपड़ी बूथ पर वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

19 of 19
- फोटो : अमर उजाला

शिमला में ग्राम पंचायत मूलकोटी में 110 साल के कांशी राम ने वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें