फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में इतनी बढ़ी अनुराग ठाकुर की संपत्ति, तीन मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 26 Apr 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस में तीन मुकदमे दर्ज हैं। विशेष न्यायाधीश एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मशाला, उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस दिल्ली में तीन मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विजिलेंस थाना धर्मशाला में 3 अक्तूबर, 2013 और 19 नवंबर, 2013 को दो मुकदमे दर्ज हैं। 9 अगस्त, 2011 को पुलिस स्टेशन दिल्ली में अनुराग ठाकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 यह मुकदमे भूमि पर जबरन कब्जा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हैं। पिछले पांच साल के मुकाबले में अनुराग ठाकुर की संपत्ति 1 करोड़ 5 लाख रुपये बढ़ गई। 

4 of 6
अनुराग और उनकी पत्नी के नाम पर क्रमश: 3.25 लाख और 2.50 लाख रुपये कीमत के दो पिस्तौल हैं। इनमें से एक बेल्जियम निर्मित है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी चल और अचल संपत्ति 4.62 करोड़ बताई है।
विज्ञापन

5 of 6
शुक्रवार 26 अप्रैल को चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी संपत्ति 5.67 करोड़ दर्शाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा को नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र में मुकदमों और संपत्ति का ब्योरा भाजपा प्रत्याशी ने दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग और उनकी पत्नी के पास 25 लाख 29 हजार की कीमत के 793 ग्राम सोने के आभूषण हैं। 1.25 लाख कीमत की एक सेंट्रो कार है, जो इसी साल 2019 में खरीदी गई है। पंजाब के कपूरथला, जालंधर, धर्मशाला, कुल्लू जिला और समीरपुर में लाखों कीमत की भूमि एवं प्लॉट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें