कोरोना के लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को लाने के लिए हिमाचल सरकार सरकार ने शुक्रवार को एचआरटीसी की नौ बसें भेजी हैं। एचआरटीसी का काफिला जब प्रदेश से इन बच्चों को लाने के लिए निकला तो इनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। कई परिजन भावुक भी हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 6 बजे बसों का काफिला परवाणू से रवाना हुआ। आज रात तक बसें कोटा पहुंच जाएगी। शनिवार सुबह बसें कोटा से हिमाचल के लिए रवाना होंगी। इन छात्रों को प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि एक माह से फंसे इन विद्यार्थियों को लाने का जिम्मा अतिरिक्त निदेशक अनिल शर्मा को सौंपा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोटा से वापस लाने जा रहे विद्यार्थियों के खान-पान और अन्य सुविधाओं के लिए सरकार ने पांच लाख रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हाल में लोकसभा अध्यक्ष व राजस्थान के सांसद ओम बिरला को पत्र लिखकर इन विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में करीब 150 छात्र फंसे हैं। इन्हें अब वापस लाया जा रहा है। इस संबंध में सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यह जिम्मेवारी परिवहन विभाग को सौंपी गई।