अब लोन लेने के लिए बार-बार बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कारोबार शुरू करने के लिए बैंक में सिर्फ 59 मिनट में लोन मंजूर होगा। दस्तावेज सही हुए तो 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन मंजूर हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
लोन लेने के लिए कोई गांरटी देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार के एमएसएमई ने छोटे एवं मझोले कारोबारियों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के 59 मिनट्स पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
इसके लिए लोन लेने वाले को psbloansin59minutes.com पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके बाद कारोबारी से लोन के लिए तीन तरह के दस्तावेज मांगे जाएंगे।
4 of 6
कारोबारी को लोन लेने के लिए जीएस टीआईएन और जीएसटी यूजरआईडी व पासवर्ड, आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग और बैंक खाते की स्टेटमेंट अपलोड करनी होगी। दस्तावेज अपलोड होने के बाद बैंक, मंत्रालय, आयकर विभाग जांच करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
अगर दस्तावेज सही पाए गए, तो अगले एक हफ्ते में लोन की राशि आवेदक के खाते में पहुंच जाएगी। हालांकि इसमें केवल कार्य दिवस को शामिल किया जाएगा। उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए कारोबारी अब 59 मिनट्स पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
इन बैंकों से मिलेगा लोन
कांगड़ा के अग्रणी जिला प्रबंधक हरविंद्र सिंह ने कहा कि सूबे में 59 मिनट्स पोर्टल से आवेदन कर पीएनबी, एसबीआई, केसीसी बैंक, यूको बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक, ओबीसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक से लोन मिलेगा।