साल 2015, हिमाचल में इस साल भी कई दर्दनाक हादसे हुए। एक के बाद एक बड़े हादसों से हर कोई सहम गया। हादसों में जो जिंदा बचे वे कभी ये खौफनाक मंजर नहीं भूल पाएंगे। आइए हम बताते हैं ऐसे ही कुछ बड़े हादसों के बारे में...
विज्ञापन
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
2 of 13
हिमाचल के किन्नौर में साल का सबसे
भीषण हादसा हुआ। यहां मौके पर पहुंचे लोग भी सन्न रह गए थे। हादसा इतना
भयानक कि पूरी पहाड़ी पर लाशें बिखर गईं। प्राइवेट बस में सवार 32 में से
सिर्फ 12 लोग ही जिंदा बच पाए। हादसे में 20 लोगों ने जान गवांई थी। बस
चालक का ओवरटेक करना 20 लोगों पर भारी पड़ गया था।
विज्ञापन
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
3 of 13
जुलाई में हिमाचल के रामपुर स्थित नीरथ के पास निजी बस के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन साल की मासूम नदी में बह गई जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। एसकेटी नाम की ये प्राइवेट बस ज्यूरी से शिमला आ रही थी।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
4 of 13
अगस्त में चंबा के तीसा के पास एचआरटीसी की बस खाई में गिरी।
चंबा से पांगी जा रही परिवहन निगम की बस बैरागढ़ नाले के पास करीब 100 मीटर
गहरी खाई में गिर गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे आठ लोग
घायल हो गए थे।
विज्ञापन
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
5 of 13
कुल्लू जिले में पार्वती नदी में एक
टूरिस्ट बस गिर गई। नदी में बस में सवार पंजाब के 29 लोग बह गए जबकि बाकी
23 लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सभी पंजाब के बरनाला से मणिकर्ण साहिब
गुरुद्वारा जा रहे थे। बरसात के मौसम में पार्वती उफान पर थी और ज्यादातर
लोगों का पता तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
6 of 13
अगस्त में कुल्लू स्थित मणिकर्ण में
गुरुद्वारे की सराय पर विशाल चट्टानें गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
सराय पर दिन के समय विशालकाय चट्टानें गिरी जिससे सात लोगों की मौके पर ही
मौत हो गई। इस हादसे में 11 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे का
वीडियो तक सामने आया था।
विज्ञापन
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
7 of 13
मार्च में चंबा में बारातियों से भरी एक पिकअप
के गहरी खाई में गिर गई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ
और तड़के सुबह ही ज्यादातर लोगों को इस हादसे का पता चला था।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
8 of 13
हिमाचल के करसोग-रामपुर मार्ग पर कोटलू के पास
दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रात के समय बारातियों को लेकर जा रही एक जीप गहरी
खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इस
गाड़ी में नौ लोग सवार थे। वहीं, जून में चंबा-भरमौर मार्ग पर हुए हादसे में
ढाई साल की मासूम बच्ची को छोड़ उसके माता-पिता और दादा-दादी की मौके पर ही
मौत हो गई थी।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
9 of 13
फरवरी में ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया। अंब के नंदपुर
में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां नैनो कार में सवार पांच
लोग धर्मशाला जा रहे थे। अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण बैठा और कार पुल के
साथ जा टकराई। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते
वक्त मौत हो गई।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
10 of 13
मार्च में शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में एक मारूति कार के गहरी खाई में
गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार में सभी लोग
मारे गए।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
11 of 13
चंबा जिले
के सुंडला-बनीखेत मार्ग पर छाणा के समीप दर्दनाक कार हादसा हुआ। हादसे में
पूरे परिवार की मौत हो गई। हादसे में मां-बाप व एक चार वर्षीय बच्चा हादसे
की भेंट चढ़ गया।
देखिए, 2015 के वो हादसे जिनसे दहल गया था हिमाचल
12 of 13
साल के आखिरी में भी हादसों का दौर नहीं थमा। मंडी के
लडभड़ोल क्षेत्र के कसैड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह
लोगों की मौत हो गई। ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। कार में सात लोग
सवार थे। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो
गया।
दिसंबर में चंबा की पांगी घाटी के
मिंधल में एक बोलेरो गाड़ी के चंद्रभागा नदी में समा जाने से आठ लोगों की
मौत हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग पांगी के सेचू और मिंधल गांव के थे जो
मिंधल माता मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।