सुबह नौ बजे जिला कचहरी के पास तेंदुए का शावक गाड़ी के नीचे छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद वाइल्ड लाइफ डिविजन शिमला की टीम मौके पर भेज दी गई थी। शावक को पकड़ कर टूटीकंडी रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। इसकी उम्र करीब सात या आठ महीने है। शावक पूरी तरह स्वस्थ है।- राजेश शर्मा, डीएफओ वाइल्ड लाइफ