फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः पहाड़ी दरकी, हाईवे पर 70 किमी दायरे में लगा जाम, लोगों ने वाहनों में गुजारी रात

Sat, 25 Aug 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते शुक्रवार देर रात बनाला के पास पहाड़ी दरकने से चंडीगढ़-मनाली एनएच करीब 13 घंटे तक बाधित रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
इससे सुंदरनगर तक 70 किमी के दायरेे में जगह-जगह लंबा जाम लग गया। रात करीब 11 बजे बड़ी-बड़ी चट्टानें और टनों के हिसाब से बनाला के पास सड़क पर मलबा आ गिरा। जाम लगने से हजारों मुसाफिर बीच रास्ते में फंस गए। हाईवे सुबह 11:30 बजे तक बहाल हो सका।
विज्ञापन

3 of 10
सूचना मिलते ही प्रशासन ने मनाली और कुल्लू से आने वाले वाहनों को वाया बजौरा-कटिंढी लिंक मार्ग से मंडी, चंडीगढ़ या पठानकोट की तरफ भेजने की व्यवस्था की, जबकि चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों के पहिये रात भर थमे रहे। 

4 of 10
भारी ट्रैफिक को देखते हुए पंडोह और सुंदरनगर में गाड़ियों को रोक दिया। कई मुसाफिरों ने होटलों में पनाह ली तो कुछ ने वाहनों में रात काटी। इससे एचआरटीसी कुल्लू की चार वोल्वो सहित एक एसी व एक साधारण बस पूरी रात भर फंसी रही। दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार व शिमला जाने वाली वोल्वो व बसों में 200 से अधिक सवारियों को भूखे-प्यासे बसों में रात गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 10
बड़ी-बड़ी चट्टानें तोड़ने के लिए ब्रेकर का प्रयोग किया गया। भारी-भरकम मशीनरी के बावजूद रोड बहाल करने में समय ज्यादा लगा। इस दौरान कुछ एंबुलेंस भी फंसीं रहीं। रोगियों को स्ट्रेचर से अस्पतालों तक पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 10
शिमला जिले के कूट, किनफ़ी, खयुचा गांव के लिए भारत-तिब्बती सीमा पुलिस ने एक अस्थायी पुल को बहाल कर दिया था लेकिन भारी वर्षा के कारण यह फिर से क्षतिग्रस्त हो गया । ये गांव कुल्लू, किन्नौर व शिमला जिला की सीमा पर दुर्गम इलाके में स्थित है।
विज्ञापन

7 of 10
भारी बारिश के कारण कांगड़ा जिले के जालग में चार कमरों वाले दो मकान गिर गए। इसके चलते दोनों मकानों में रह रहे परिवार बेघर हो गए।बिलासपुर के बनेड़ के पास रोड पर ट्रक के फंसने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रात को बंद रहा। इससे बसें भी चार से पांच घंटे देरी से स्टेशनों पर पहुंचीं। 

8 of 10
भरमौर-पठानकोट एनएच ढुंढियारा बंगला के पास भारी-भरकम ल्हासा गिरने से बंद पड़ गया। सड़क पर खड़ा एक ट्रक मलबे के ढेर में दब गया। भटियात, सलूणी और डलहौजी में 6 कच्चेे, दो पक्के मकान, पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

देखें वीडियोः
 

 

9 of 10
शिमला के ज्यूरी के पासदेर रात 48 टन मशीन से लदा ट्राला फंस गया। इससे एनएच-5 बाधित हो गया है। ट्रकों में लदा हजारों पेटी सेब फंस गया। किन्नौर और शिमला जिले के हजारों लोग भी सड़क बंद होने से परेशान हैं। वहीं बैली ब्रिज की मरम्मत के चलते उरनी ढांक में एनएच-पांच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन

10 of 10
प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें