त्रिलोकपुर सहकारी डिपो में पानी घुसने से राशन खराब हो गया। पच्छाद व सराहां में मकान, गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रदेश भर में करीब 235 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा चार नेशनल हाईवे पर काफी देर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला में रुक-रुक कर बारिश होती रही।