फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कहर बरसाने लगी बरसात, जगह-जगह भूस्खलन, नदी-नाले उफान पर

Mon, 18 Jul 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश ने प्रदेश की रफ्तार रोक दी है। नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित रहा। रविवार को प्रदेश भर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 45 रूट ठप रहे। शिमला जिले के चौपाल के चंबी में जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। कुल्लू के सरची, बरठीधार, जौहरी, तांदी, झूणी-मनिहार, कोटला, शोघी, रोहाचला और करशाला सड़कों पर बसें नहीं चलीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। धर्मशाला की भतल्ला पंचायत में एक नाले में चार गायें बह गई हैं। सिरमौर के पांवटा में फिर जलभराव हो गया है। लोग यहां पैदल भी नहीं चल पा रहे। मंडी जिले में धर्मपुर-जोगिंद्रनगर सड़क ल्हासा गिरने से सुबह सात बजे बाधित हो गई। इसे दो घंटे बाद बहाल किया जा सका। शिमला में भी रविवार को दिन भर बारिश का दौर चला। 
विज्ञापन

3 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में 23 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।

4 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
चुराह के मलवास गांव में बादल फटने से पंद्रह लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। शुक्रवार रात मैहलवार धार में बादल फटने से मलवास नाला उफान में आ गया था जिससे काफी तबाही मची।
विज्ञापन

5 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसी में मलवास गांव को जोड़ने वाली एकमात्र पुली भी बह गई है जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। इसके अलावा तीन घर, एक आंगनबाड़ी केंद्र, पैदल रास्ते, मक्की की फसल और नाले के किनारे बने घराट बह गए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद नरयाल ने बताया कि राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर लिया है। रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को सड़क मार्ग से नई दिल्ली से शिमला लौट आए। खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की उड़ान न होने के कारण सीएम सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे।

8 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
सीएम वीरभद्र सिंह दो दिन नई दिल्ली में थे। शनिवार को वह अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में शामिल हुए। रविवार को सड़क मार्ग से शिमला लौट आए।
विज्ञापन

9 of 9
बारिश - फोटो : अमर उजाला
कुल्‍लू में बारिश का नजारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें