फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में बादल फटने से मकान बहे, चारों तरफ दिखा तबाही का खौफनाक मंजर

Sun, 17 Jul 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
1 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा जिले की चुराह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। आधी रात को आई भीषण आपदा से लोगों ने भागकर जान बचाई। चुराह घाटी की मैहलवार धार में बादल फटने से मलवास नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे मलवास गांव में तीन घर बहने से तीन परिवार बेघर हो गए। तो आधा दर्जन अन्य घरों में दरारें आ गई हैं। आपदा से बचने के लिए लोगों ने यहां वहां भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि मलवास गांव में लगी मक्की की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
जो अनाज लोगों ने घरों में गुजारा के लिए रखा था। वह भी पानी के संपर्क में आने से बेकार हो गया। प्रारंभिक रूप से गांव में लाखों रुपयों के नुकसान होने की संभावना है। इस नाले में जल स्तर बढ़ने से आगे तरेला नाला भी उफान पर आ गया। नतीजतन तरेला नाला पर बना पुल भी बह गया। पुल के बहने से चार पंचायतों का संपर्क मुख्य धारा से कट गया है। जबकि नाले के साथ बने करीब एक दर्जन घराट भी बह गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
यह हादसा शुक्रवार की आधी रात को उस समय हुआ। जब पूरे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। मलवास गांव में घरों में सोए लोगों को अचानक नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आने की गडगड़ाहट सुनाई दी।

4 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले लोग कुछ समझ पाते पानी और मलबा सीधे उनके घरों में घुसने लगा। लिहाजा लोगों को अपना कीमती सामान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में आई भीषण आपदा से हुए व्यापक नुकसान का सुबह ही खुलासा हो पाया।
विज्ञापन

6 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
नायब तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद नरयाल ने बताया कि बादल फटने से मलवास गांव में काफी नुकसान हुआ है। जिसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
नायब तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद नरयाल ने बताया कि जिन तीन लोगों के मकान पूरी तरह से बह गए हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से फौरी राहत और आवश्यकतानुसार सामान मुहैया करवा दिया गया है। जबकि राजस्व विभाग के पटवारी को शीघ्र नुकसान का आकलन तैयार करने को कहा गया है ताकि सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा मिल सके। दो मंजिला एक मकान जय सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह का तथा तेजलाल पुत्र लक्ष्मण का एक मकान व भुंजल पुत्र लक्ष्मण का एक मकान इस तबाही से बह गया है। तस्वीर में चंबा में हो रही बारिश के बीच से गुजरतीं महिलाएं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें