फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, 271 सड़कें बंद, तस्वीरों में देखें तबाही

Thu, 01 Aug 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में भारी बारिश कहर मचाने लगी है। गुरुवार को चंबा जिले की कंगेला प्राथमिक पाठशाला पर पहाड़ से मलबा गिर गया। शिक्षकों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए स्कूल के 64 छात्र- छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब पौने 10 बजे जब बच्चे कक्षाओं में बैठे हुए थे, उसी दौरान स्कूल के साथ लगती पहाड़ी दरक गई और पत्थर दीवार तोड़कर कमरे में जा पहुंचे।हमीरपुर के कोट लांगसा में कच्चा मकान गिर गया। ऊना में घनारी में स्वां नदी में कॉलेज से लौटती छात्रा फंस गई। उसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

3 of 11
rain shimla - फोटो : अमर उजाला
भूस्खलन से प्रदेश भर में 271 सड़कें बंद हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई वाहन मलबे में दब गए। घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। शिमला में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। मैहली के समीप भूस्खलन से मलबा मकान में घुस गया।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कसुम्पटी में बुधवार रात तीन सूखे पेड़ गिर गए। एक घर को नुकसान पहुंचा है। पेड़ बिजली के पोल पर गिरा, जिससे तार टूट गए। गुस्साए लोगों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू की सैंज घाटी को जोड़ने सड़क के बीच पागलनाले में बाढ़ का मलबा सड़क पर आ गया। इससे दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। जिले में दो दर्जन सड़कें प्रभावित रहीं। भुंतर से हवाई उड़ान भी नहीं हुईं। मंडी के करसोग-मंडी-जयदेवी मार्ग भूस्खलन से बाधित चल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 मंडी से बड़ा भंगाल और चौहारघाटी को जोड़ने वाली घटासनी बरोट सड़क बंद है। कोल डैम में पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने पर फ्लड गेट खोल दिए हैं। बिलासपुर सदर की पट्टा मोरसिंघी सड़क बंद हो गई है। श्री नयना देवी के घवांडल चौक पर भी मलबा गिरने से सड़क बंद है। हमीरपुर के रंगस में सड़क पर पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से धर्मशाला-शिमला एनएच पर यातायात प्रभावित रहा।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में तीन और चार अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। सात अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। गुरुवार को सूबे के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। गुरुवार को नाहन में अधिकतम तापमान 29.6, सोलन-बिलासपुर-चंबा में 27.0, धर्मशाला में 26.4, हमीरपुर में 26.0, ऊना में 25.8, भुंतर  में 25.0, सुंदरनगर में 24.0, कल्पा में 21.3, शिमला में 20.4 और डलहौजी में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान जुलाई में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। साल 2005 के बाद से जुलाई में मानसून सुस्त चल रहा है। साल 2005 में जुलाई महीने में सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बादल बरसे थे। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 में सामान्य से 12 और 2017 में 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बीते कुछ सालों से औसतन अगस्त में अधिक बारिश दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें