फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में भारी बारिश का कहर, 184 सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले

Tue, 30 Jul 2019 02:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में मूसलधार बारिश के बीच छोटी-बड़ी 184 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। सोलन के कुमारहट्टी के पास दलदल में तब्दील हुए शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

2 of 7
जलभराव से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
 मंडी-धर्मपुर एनएच भी बाधित रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में घरों, दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में बारिश का पानी घुस गया। बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर फोरलेन कंपनी ने खोदाई की गई है। बारिश के बाद यह मिट्टी दलदल में बदल गई, जिससे यहां लंबा जाम लगा रहा। मंगलवार को कांगड़ा जिले में बारिश ने खूब कहर ढहाया। बरोट-घटासनी सड़क पर चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो गया। आईटीआई लंबागांव के परिसर में पानी घुस गया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
थुरल के पास चूला में स्काड खड्ड में वैकल्पिक सड़क पर बनाए गए पुल के ऊपर पानी गुजरने से सड़क बंद रही। नाहन में सड़कें नालों में तबदील हो गई। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। एनएच समेत जिले के मुख्य मार्गों समेत संपर्क मार्गों में यातायात प्रभावित है। मंडी-धर्मपुर एनएच में सरोली के पास सड़क पर नाले का पानी आने से यातायात एक घंटा बाधित रहा। सौन खड्ड का पानी धर्मपुर बाजार और बस स्टैंड तक पहुंच गया। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पंडोह डैम के गेट फ्लशिंग के लिए खोलने पड़े। सराज, नाचन विस क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित हुआ। बिलासपुर और हमीरपुर जिले में भी बारिश का दौर जारी रहा। सुजानपुर में बहने वाली ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हवाई उड़ानें रद्द- कम दृश्यता का असर मंगलवार को गगल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जयपुर और दिल्ली से आईं उड़ानें सुबह बारिश के कारण गगल एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकीं। स्पाइस जेट की सुबह 6:05 बजे जयपुर से गगल और एयर इंडिया की सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट गगल एयरपोर्ट का चक्कर काट कर सवारियां उतारे बिना लौट गईं। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्पाइट जेट की दो और एयर इंडिया की एक उड़ान अपने निर्धारित समय पर ही गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुईं। शिमला के जुब्बड़हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर उड़ानें नहीं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें