मजदूरों से भरी जीप पर गिरा पहाड़, चार की मौके पर ही मौत, तस्वीरें
Sun, 04 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के कुल्लू में भयानक हादसा हो गया। यहां चलती जीप पर भू स्खलन होने से चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। हादसे में पांच अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि जीप पूरी तरह बड़ी बड़ी चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई।
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
कुल्लू की गड़सा घाटी के मनिहार के पास पंचनाला में शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी यह जीप भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक है। इनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। एक घायल मजदूर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

3 of 8
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मनिहार की तरफ एनएचपीसी-दो के चालक समेत नौ मजदूर एक टाटा 407 जीप में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस बीच करीब दस बजे पंचनाला के पास भूस्खलन होने लगा। तीन बार हुए भूस्खलन में पहले एक-दो मजदूर ही चपेट में आए।

4 of 8
घायल मजदूरों को बाकी मजदूरों ने गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें सड़क किनारे ले गए। इसी बीच गाड़ी में बैठे बाकी मजदूरों पर एकाएक ही पूरी पहाड़ी का मलबा गिर गया। इसकी चपेट में जीप समेत सवार चारों मजदूर आ गए। इनकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

5 of 8
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। टीम ने घटनास्थल से दबे तीन शव कड़ी मशक्कत के बाद निकाले। भूस्खलन जारी रहने के कारण दबे चौथे शव निकाला नहीं जा सका। जिसे शनिवार सुबह निकाला जाएगा।

6 of 8
प्रशासन ने मृतकों को परिजनों को घटना बारे सूचित कर दिया है। मृतकों की पहचान झारखंड निवासी लक्ष्मण 42, नंदा 36, बिहार निवासी सुग्रीव, नेपाल निवासी खेमराज 40 के रूप में हुई है।

7 of 8
घायलों में उत्तराखंड निवासी भूपेंद सिंह नेगी (चालक), प्रकाश, सुंदरनगर जिला मंडी निवासी खेम सिंह, बिहार निवासी प्रमोद व धर्मेद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, एसडीएम सदर कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि हादसे में मृतकों व घायलों के परिजनों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।