किन्नौर के बाद शुक्रवार सुबह कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कटागला गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही बादल फटने से नाले में बाढ़ आई तो लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए साथ लगती पहाड़ी पर जा पहुंचे। छह घंटे बाद सुबह 11 बजे नाले का प्रवाह कम हुआ तो लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बादल फटने से दो पुल और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि बह गई। घरों व सेब बगीचों में मलबा घुस गया है। पेयजल पाइप लाइन बहने से गांव में जलसंकट हो गया है।
विज्ञापन
3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते साल 12 अगस्त को भी इसी गांव में बादल फटा था। बीते दिन किन्नौर के पूह खंड के कानम गांव में बादल फटने से बागवानों को करोड़ों नुकसान हुआ है।
4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
सतलुज का जलस्तर बढ़ने से नाथपा-झाकड़ी और सिल्ट होने से एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत 15 मेगावाट विद्युत परियोजना, 412 रामपुर परियोजना 18 घंटे बंद रही।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली, जालंधर-धर्मपुर और हिंदुस्तान-तिब्बत एनएच समेत 255 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। गगल एयरपोर्ट पर आने वाली चार उड़ानों में से एयर इंडिया की सुबह की उड़ान नहीं हुई।
विज्ञापन
7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के विक्ट्री टनल समेत जगह-जगह भूस्खलन में वाहन दब गए। बिलासपुर व अन्य जिलों में कई मकान-गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। मक्की और अन्य फसलों को क्षति पहुंची है।
8 of 12
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिल के बनीखेत-खैरी मार्ग पर छौ नाला के पास भूस्खलन से एचआरटीसी की बस जद में आने से बाल-बाल बच गई। पहाड़ी से गिर रहे मलबे को देख चालक ने सूझबूझ से ऐन मौके पर बस को पीछे कर लिया और 30 सवारियों की जान बच गई। जिले में भारी बारिश से कई मार्गों पर यातायात बाधित रहा।
9 of 12
- फोटो : अमर उजाला
दो हफ्ते पहले चिकनी खड्ड पर लाखों खर्च कर बनाया बिलासपुर का बैहल पुल फिर बह गया। जिला ऊना में भी बारिश से स्कूलों, दफ्तरों व कार्यालयों में तीसरी बार जलभराव होने से कर्मचारियों, विद्यार्थियों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से औट तक पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। सड़क मार्ग से मंडी जा रहे बौद्ध गुरु दलाईलामा रास्ते में फंस गए। उन्हें वाया हमीरपुर होकर मंडी जाना पड़ा।
11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 15 अगस्त तक हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।