फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लकदक रोहतांग की वादियां निहार सकेंगे पर्यटक, वाहन परमिट के लिए ऐसे होगी बुकिंग

Fri, 03 May 2019 04:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/कोकसर
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रे को 15 मई से पहले यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। रोहतांग के साथ सटे पर्यटन स्थल मढ़ी तक पांच मई से पर्यटक वाहन जाएंगे। पहले दिन 600 वाहनों को ही भेजा जाएगा, इसके लिए पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग चार मई से कर सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग को खोलने के लिए बीआरओ 15 से 20 फीट बर्फ का काम जारी है। मढ़ी तक सैलानियों को भेजने का रास्ता साफ हो गया है और मढ़ी से रोहतांग की तरफ करीब एक किलोमीटर सड़क पर करीब 400 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मढ़ी जाने को परमिट लेने के लिए शनिवार से वेबसाइट चला दी जाएगी। यह वेबसाइट सुबह दस से शाम चार बजे तक खुली रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
उपायुक्त कुल्लू यूनुस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से एनजीटी के आदेश पर 300 वाहनों के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। 100 ऐसे परमिट होंगे, जिन्हें कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन के लिए प्राप्त कर सकता है। शुल्क 550 रुपये रहेगा। उन्होंने कहा कि वाहनों की निगरानी तथा इन्हें व्यवस्थित करने के लिए गुलाबा में एक अस्थायी पोस्ट स्थापित की जा रही है। सभी टैक्सी चालकों को हिदायत दी गई है कि वे पर्यटकों से कूड़ा और प्लास्टिक नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए बैगों में डलवाएं। 

 

4 of 7
 सैलानियों और आम लोगों की सुविधा के लिए मढ़ी क्षेत्र में शनिवार से डे ऑफिसर की तैनाती की जा रही है। रविवार से ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आएंगे। 150 गृह रक्षा के जवानों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा पुलिस सुचारू यातायात सुनिश्चित बनाने की व्यवस्था करेगी। इस बार मढ़ी में इको मित्र मार्केट सैलानियों और लोगों को खानपान तथा अन्य वस्तुएं प्रदान करेगी। इसका आवंटन कर लिया गया है। सैलानियों की सुविधा के लिए इंटरनेट अथवा दूरभाष क्नेक्टिविटी भी प्रदान की जाएगी। 



 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि भारी वाहन गुलाबा बैरियर से रात्रि दो बजे से चार बजे तक लाहौल-स्पीति, पांगी और लेह के लिए छोड़े जाएंगे। सुबह पांच से साढ़े पांच बजे तक छोटे वाहनों को भेजा जाएगा। गुलाबा से लाहौल-स्पीति, पांगी और लेह लद्दाख को जाने वाले सैलानियों के वाहनों को छोड़ने का समय सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक रहेगा।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा तक टूरिस्ट लेकर जाने वाले वाहन सुबह 7.45 से 10 बजे तक बैरियर से छोड़े जाएंगे। इसी प्रकार लाहौल-स्पीति, लेह लद्दाख और पांगी से मनाली आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को कोकसर चौकी से सुबह नौ से 11 बजे तक छोड़ा जाएगा। सैलानियों से भरे वाहनों को कोकसर से छोड़ने का समय दोपहर दो से तीन बजे तक रहेगा। तीन से पांच बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहतांग दर्रे पर स्थित चेक पोस्ट से सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच लाहौल-स्पीति, पांगी और लेह से आने वाले यात्रियों को मनाली की ओर छोड़ने का प्रशासन ने फैसला लिया है। इसके बाद 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच उपरोक्त स्थल से आने वाले सैलानियों के वाहन छोड़े जाएंगे। दोपहर 12.30 से एक बजे तक फिर से लाहौल-स्पीति, पांगी और लेह से आने वाले वाहन गुजरेंगे। एक से दो बजे तक फिर उपरोक्त स्थल से आने वाले टूरिस्ट वाहन आवाजाही करेंगे। तीन से पांच बजे के बीच मनाली घूमने गए पर्यटकों को मनाली के लिए वापस छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें