वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 22.3, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.8, नाहन में 20.0, सोलन में 19.5, चंबा में 19.2, भुंतर में 18.6, धर्मशाला में 17.8, शिमला में 14.0, कल्पा में 9.6 और केलांग में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।