फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मिसेज इंडिया मिस्टिकल क्वीन बनीं हिमाचल की खुशबू शर्मा

Wed, 18 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 7
खुशबू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के नाहन की बेटी खुशबू शर्मा ने मिसेज इंडिया मिस्टिकल क्वीन-2019 का खिताब जीता है। नाहन के रानीताल की रहने वाली खुशबू शर्मा ने चेन्नई में आयोजित मिसेज इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए वह टॉप फाइव में शामिल हुईं। इससे पूर्व खुशबू शर्मा ने हिमाचल फिल्म सिटी की ओर से हिमाचल के कंडाघाट में आयोजित मिसेज इंडिया हिमाचल के ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंडिया हिमाचल का खिताब जीता था। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल आइज के भी खिताब से भी नवाजा गया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यहां 13 से 16 सितंबर तक तीन दिन तक चले ग्रैंड फिनाले में देश के कोने-कोने से पहुंचीं 60 प्रतिभागी महिलाओं ने शिरकत की। यहां खुशबू शर्मा ने महिलाओं की मुख्य श्रेणी 21 से 35 आयु वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ग्रैंड फिनाले में खुशबू शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। विशेषकर नृत्य और मॉडलिंग में खुशबू की जानलेवा अदाओं और प्रतिभा के सभी कायल हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वह अंतिम टॉप फाइव के लिए चुनी गईं। मिसेज इंडिया मिस्टिकल क्वीन-2019 के खिताब से नवाजा गया। सामाजिक कार्यों को चलाने के लिए एंबेसडर की जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई से फोन पर हुई बातचीत में खुशबू शर्मा ने बताया कि वह अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें