राजधानी के खलीनी के हाई स्कूल भवन में वीरवार आधी रात को आग भड़क गई। इससे ऊपरी मंजिल के दो क्लास रूम जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही छोटा शिमला, माल रोड और बालूगंज फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर और दो क्यूआरवी के साथ पहुंचे 17 जवानों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और साथ लगने कमरों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
2 of 5
fire shimla
स्कूल भवन में आग लगने के असल कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग की इस घटना में करीब डेढ़ लाख का नुकसान आंका गया है। मौके पर गए अग्निशमन विभाग के बचाव दल के मुताबिक बारह बजे से लेकर तीन बजे तक स्कूल की इस आग को बुझाने का काम चलता रहा। छात्रों के बैठने के लिए लगाए गए डेस्क और अन्य सामान जल गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
न्यू शिमला थाना से आई पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कारणों पर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल कर्मी रोहित पैदल घर की ओर लौट रहा था। उसने स्कूल की ऊपरी मंजिल के कमरों से आग की लपटों को बाहर आते देखा। इस पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
4 of 5
माल रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि सड़क तंग होने के कारण मौके पर क्यूआरवी पहुंचाकर आग बुझाने के प्रयास किए गए। आसपास के लोगों ने भी पानी ढोकर आग शांत करने में मदद की। स्कूल की सीनियर शिक्षिका सपना सूद और अन्य शिक्षकों ने शुक्रवार को मौके पर जा स्थिति देखी।
उनके मुताबिक दो कमरों की सीलिंग, डेस्क आद जले हैं। स्कूल में कोई चौकीदार भी तैनात नहीं है। इस बारे विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि खलीनी स्कूल भवन में लगी आग के इस मामले की जांच की जा रही है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है, इन सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है।