फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

विज्ञापन
1 of 6
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली सिरमौर के पांवटा में अकादमी खोलेंगे। सीएम से मिले आश्वासन के बाद खली पांवटा में जमीन तलाश रहे हैं। जमीन मिलती है तो सरकार अकादमी खोलने के लिए खली की हर संभव मदद को तैयार है। रिपोर्ट: अशोक केडियाल, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

2 of 6
फिलहाल, खली जालंधर में अकादमी चला रहे हैं। यहां हिमाचल के पांच पहलवान ट्रेनिंग ले रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में ग्रेट खली ने कहा कि पांवटा में अकादमी चलाने की इच्छा है। दो माह पहले इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे।
विज्ञापन

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

3 of 6
उन्हें सीएम ने आश्वासन दिया है कि पांवटा में जमीन तलाशो, मदद सरकार करेगी। खली ने बताया कि वह रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही उत्तराखंड के देहरादून, हल्दवाणी एवं लुधियाना में डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल बेल्ट के मुकाबले करवाएंगे।

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

4 of 6
हिमाचल को लेकर राज्यपाल चिंतित- प्रदेश के राज्यपाल से हुई मुलाकात पर खली ने कहा कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिमाचल को लेकर चिंतित हैं। वे समाज में फैली कुरीतियों को हटाने और गरीबी उन्मूलन को लेकर गंभीर रहते हैं।
विज्ञापन

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

5 of 6
खेल विभाग तराशे प्रतिभाएं- ग्रेट खली का मानना है कि सिरमौर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार और खेल विभाग गंभीरता दिखाए तो प्रतिभाओं को सही मंच मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जिले को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं ग्रेट खली

6 of 6
लड़ेंगे बुनियादी सुविधाओं की लड़ाई- खली ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वे ग्रामीणों के साथ संघर्ष करेंगे। वे अपने स्तर पर भी ग्रामीणों की मदद करेंगे। एसपी सौम्या साम्बशिवान के साथ भेंट करते खली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें