हिमाचल के अधीनस्थ न्यायालयों में स्टेनो टाइपिस्ट ओर जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिमाचल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के लिए विज्ञापन नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
2 of 6
32 पदों पर भर्ती की जा रही है। आठ जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। जबकि 12 जनवरी तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डाक से दस्तावेज हाईकोर्ट शिमला भेजने होंगे। आवेदन के लिए ऑनलाइन तथा चालान के माध्यम से फीस भरी जा सकती है
विज्ञापन
स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
3 of 6
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीवार को ई-चालान या चालान, पावती समेत अन्य आवश्यकत दस्तावेज रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश शिमला को भेजने होंगे। पावती में उम्मीदवार को सत्यापित फोटो के अलावा अन्य आवश्यक सूचना देनी होगी। सामान्य वर्ग के लिए तीन सौ रुपये व अन्य के लिए 150 रुपये फीस होगी।
स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
4 of 6
फीस न भरने पर उम्मीदवार का आवेदन सीधे तौर पर रिजेक्ट किया जाएगा। किसी का भी ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। पात्र उम्मीवार पहली जनवरी 2016 को 18 से 45 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
विज्ञापन
स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
5 of 6
ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि एचपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनो टाइपिस्ट व जजमेंट राइटर के पदों के लिए भर्ती संबंधी विज्ञापन नोटिस जारी किया गया है।
स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
6 of 6
पदों की स्थिति- अधीनस्थ न्यायालयों में स्टेनो टाइपिस्ट के दस पदों में सात सामान्य, एक एससी, एक एसटी तथा एक ओबीसी के लिए आरक्षित है। जबकि स्टेनो टाइपिस्ट अनुबंध का एक पद अनारक्षित है। जजमेंट राइटर अनुबंध के 21 पदों में से 16 अनारक्षित, दो एससी, एक एसटी तथा दो ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। हाईकोर्ट में कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2016 है।