फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth: शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला, चांद का दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें

Thu, 13 Oct 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सुहागिनों ने करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाचौथ पर गुरुवार रात को हजारों महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला और पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की दुआएं मांगीं। देर रात तक मालरोड और रिज मैदान पर लोगों की चहल-पहल लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। देर शाम 6: 00 बजे से ही महिलाएं सज संवरकर रिज मैदान पर पहुंचना शुरू हो गई थीं।

करवाचौथ पर रिज और मालरोड पर दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया था। शाम 7: 00 बजे के बाद रिज और मालरोड पर भीड़ बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में सैलानी भी शाम के समय रिज मैदान और मालरोड पर पहुंचे। शहर में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान से ही होता है, इसलिए न सिर्फ बाजार के इर्दगिर्द रहने वाली महिलाएं बल्कि उपनगरों से भी महिलाएं व्रत खोलने के लिए रिज मैदान पर पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 8
शिमला के रिज पर लगा सुहागिनों का मेला - फोटो : अमर उजाला
रात 8:10 बजे हुआ चांद का दीदार
करवाचौथ का त्योहार शिमला में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया। रात 8:10 बजे रिज मैदान पर सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हजारों की तादाद में लाल जोड़ा पहनकर सुहागिनें चांद का दीदार करने पहुंची थीं।

विज्ञापन

3 of 8
मोबाइल पर पति का चेहरा देख तोड़ा व्रत। - फोटो : अमर उजाला
सुहागिनों ने चांद निकलते ही पति के साथ सेल्फी लेकर यादगार पल अपने मोबाइल में कैद किए। दोपहर बाद कृष्णानगर में पूजा की थाली सुहागिनों को बांटी गईं। रिज मैदान पर निजी संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

4 of 8
रिज पर खेला डांडिया। - फोटो : संवाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सैलानियों ने खूब मस्ती की।वीकेंड से पहले शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। दशहरे की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 8
रिज पर पर्यटकों का डांस। - फोटो : अमर उजाला
शहर के कालीबाड़ी, राम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से स्थानीय जोड़ों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दंपतियों ने यहां पर विशेष पूजा अर्चना की। शिमला में पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सुबह संकल्प लेकर दिनभर निर्जला व्रत किया। दिन में शहर के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

6 of 8
शिमला का रिज मैदान। - फोटो : अमर उजाला
कालीबाड़ी मंदिर में सुबह से ही महिलाओें का जमावड़ा लगा रहा। मंदिरों में सुहागिनों ने अक्षत, पुष्प और  मिष्ठान से माता की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। दोपहर के समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में व्रत कथा का आयोजन किया गया। दिन में कृष्णनगर में महिलाओं ने एक दूसरे को सरगियां बांटी और करवाचौथ की बधाई दी।
विज्ञापन

7 of 8
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला
शहर के उपनगरों में सुहागिनों ने करवाचौथ की थाली घुमाने की रस्में अदा कीं। इस व्रत के दिन महिलाएं पूरा दिन भूखी रहती हैं और पानी तक ग्रहण नही करतीं।  उपनगर संजौली, छोटा शिमला, ढली, न्यू शिमला और बीसीएस के अलावा अन्य क्षेत्रों में करवाचौथ की रौनक नजर आई। 
विज्ञापन

8 of 8
सुहागिन ने किया चांद का दीदार। - फोटो : संवाद
बाजार पर चढ़ा करवाचौथ का रंग
 करवाचौथ पर्व को लेकर गुरुवार को राजधानी शिमला के बाजार गुलजार रहे। करवाचौथ के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। बाजार में करवों से लेकर छलनी की खूब बिक्री हुई। सुबह के वक्त ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुकानदार धर्मपाल ने बताया कि इस बार चूड़ी, नग वाले कंगन, बिंदी, नेल पालिश और लिपस्टिक की बिक्री में उछाल देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें