फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति की गोद में यहां जन्मदिन मनाएंगी बॉलीवुड क्वीन कंगना

Tue, 20 Mar 2018 11:32 AM IST
राकेश राणा, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड क्वीन कंगना इस बार मायानगरी की चकाचौंध से दूर प्रकृति के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगी। कंगना अपना जन्मदिन 23 मार्च को मनाती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड क्वीन कंगना इस बार मायानगरी की चकाचौंध से दूर प्रकृति के बीच अपने नए बंगले कार्तिकेय निवास में अपना जन्मदिन मनाएंगी। वह दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत कर वापस मनाली स्थित अपने बंगले में पहुंच गई हैं और आराम फरमा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना अपना जन्मदिन 23 मार्च को मनाती हैं। इस बार वह सभी आयोजनों से दूर रहते हुए मनाली की हसीन वादियों में जन्मदिन मनाएंगी। जन्मदिन पर कोई बड़ा पूजा-पाठ या पार्टी का आयोजन नहीं किया जा रहा है। दिल्ली से कंगना रविवार को हवाई सेवा के माध्यम से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचीं।

4 of 7
यहां से अपने बंगले के लिए रवाना हुईं। बॉलीवुड की भागमभाग भरी जिंदगी के बीच फुर्सत के पल बिताने के लिए कंगना अकसर इन दिनों में मनाली पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कंगना के प्राकृतिक सौंदर्य प्रेम से मनाली के पर्यटन को भी इजाफा मिल सकता है। उनकी आवाजाही से बॉलीवुड समेत अन्य इंडस्ट्री के कई नामी लोग मनाली के प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बेबाकी और अपने बोल्ड अंदाज के लिए प्रसिद्ध स्टार अभिनेत्री कंगना ने विदेश को छोड़कर मनाली की वादियों में बसी हुई हैं। मूल रूप से मंडी जिले के बलद्वाड़ा से संबंध रखने कंगना ने हाल ही में मनाली के सिमसा में आलीशान बंगला बनवाया है। अपने नए बंगले को लेकर कंगना इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्थानीय ग्रामीण भी कंगना के यहां बसने पर काफी उत्साहित हैं। एक छोटे से अंतराल में प्रशंसकों के दिलों में राज करने वाली कंगना का कॅरिअर संघर्षपूर्ण रहा है। इधर, अभिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना दोबारा मनाली पहुंच गई हैं। इस बार वह साधारण रूप से अपना जन्मदिन मनाली स्थित अपने कार्तिकेय निवास में ही मनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें