फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बन रहा है कंगना के सपनों का घर, पहली बार सामने आई तस्वीरें

Wed, 12 Apr 2017 03:56 PM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अब अपने सपनों का घर तैयार कर रही है। यह घर मुंबई में नही बल्कि कहीं और बन रहा है। यही नहीं घर का काम 70 फीसदी तक पूरा भी हो चुका है। आइए देखते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दरअसल खुद कंगना ने अपने सपनों का घर बनाने के लिए जगह चुनी है। उन्होंने मुंबई में घर बनाने की बजाए ऐसी जगह चुनी जो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी बेहद पसंद है। घर का काम काज कंगना के पिता अमरदीप रणौत देख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना का यह ड्रीम होम मनाली में बन रहा है। यह बंगला पारंपरिक भारतीय वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुरूप बनाया जा रहा है। बंगले के ढांचे का 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं हर दीवार, दरवाजे और खिड़की को लगाने के लिए कंगना की हिदायतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

4 of 7
तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कंगना रणौत के सपनों के आशियाने के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उनके पिता अमरदीप रणौत और माता आशा रणौत मनाली पहुंचे। उन्होंने मुंबई में शूटिंग कर रही कंगना को वीडियो कॉल कर बंगले के निर्माण कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

5 of 7
कंगना ने बंगला देख एक्सपर्टस की राय के मुताबिक इसमें हल्का बदलाव करने को कहा। ईश्वर में विश्वास रखने वाली कंगना ने ईशान कोण में मंदिर बनाने के लिए हल्की तोड़ फोड़ करने को कहा। कंगना ने बंगले के अंदर लगी सीढ़ियों की संख्या को वास्तु के अनुरूप न पाकर इनमें बदलाव का सुझाव दिया।
विज्ञापन

6 of 7
इस बंगले के आर्किटेक्ट दुनी चंद और ठेकेदार प्रताप ने इसे मॉडर्न आर्किटेक्ट और पारंपरिक वास्तुशास्त्र का अद्भुत फ्यूजन कराया गया है। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि उनकी लाडली सपनों के महल को काष्ठकुणी रखने के साथ आधुनिकतम रूप देने के लिए इंटीरियर डेकोरेटर की टीम के साथ अलगे कुछ महीनों में मनाली आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना को सुकून के लम्हे गुजारने को मनाली दुनियाभर में सबसे बेहतरीन जगह लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें