बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने इस बार भी दिवाली मनाली स्थित अपने नवनिर्मित बंगले कार्तिक निवास में मनाई। कंगना रणौत ने माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाई। उनकी मां आशा रणौत भी साथ रहीं। कंगना की मैनेजर और बहन रंगोली रणौत भी इन दिनों में कुल्लू-मनाली आई हैं।