एटीएम से कैश निकालने के लिए चोर नए नए तरीके अपना रहे हैं। सिरमौर जिला के राजगढ़ में भी केनारा बैंक का एटीएम काटने के लिए शातिरों ने हैरान कर देने वाला हथकंडा अपनाया।
विज्ञापन
तस्वीरें: पोथी कालिख और काट डाला एटीएम
2 of 6
सिरमौर जिला के राजगढ़ बाजार स्थित कैनरा बैंक के एटीएम काटकर पैसे चुराने की सोमवार रात को कोशिश की गई। चोरों ने एटीएम को गैस वैल्डिंग से आधा काट दिया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: पोथी कालिख और काट डाला एटीएम
3 of 6
चोरों ने अंदर आते ही सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर दिया ताकि कैमरे में उनका चेहरा रिकार्ड न हो जाए। फिर भी पुलिस को मौके वारदात से अहम सुराग मिले हैं।
तस्वीरें: पोथी कालिख और काट डाला एटीएम
4 of 6
एटीएम मशीन को काटने के लिए वैल्डिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था। हैरानी इस बात की है कि बाजार के बीच में चोरों ने कैसे इस हिम्मत को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: पोथी कालिख और काट डाला एटीएम
5 of 6
मगर अपनी लाख कोशिशों के बावजूद चोर कैश चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में एटीएम काटकर चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
हिमाचल में एटीएम काटकर चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पूर्व ऊना में एसबीआई सहित कई बैंकों के एटीएम से लाखों की रकम उड़ाई जा चुकी है।