फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में निकली बंपर नौकरियां, 391 पदों पर हो रही है भर्ती

Mon, 10 Apr 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
डाक विभाग में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 10वीं पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख दो मई रखी गई है। आइए हम आपको बताते हैं इन पदों के लिए कब और कैसे आवेदन कर सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 9
हिमाचल में डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 391 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इनमें सामान्य श्रेणी के 212, ओबीसी के 84, एससी के 78, एसटी 17 पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
दसवीं पास 18 से 40 साल तक की आयु वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी के लिए पांच वर्ष और ओबीसी आवेदकों के लिए तीन वर्ष की छूट होगी।

4 of 9
इच्छुक आवेदक डाक विभाग की वेबसाइट पर दो मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को आवेदन करने के लिए www.indiapost.gov.in पर लॉगइन करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 9
ऑनलाइन आवेदन करते वक्त उम्मीदवार की 10वीं की मार्कशीट, एससी/एसटी के प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

6 of 9
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी और महिलाओं से किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क जमा करवाने की सुविधा मुख्य डाकघरों में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

7 of 9
ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से कम से कम 60 दिन तक प्रशिक्षित होना चाहिए यानि कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। जिनके पास डिप्लोमा नहीं है और उन्होंने दसवीं से 12वीं कक्षा में कंप्यूटर की पढ़ाई की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

8 of 9
ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का मेरिट लिस्ट योग्यता सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। शिमला के रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक सुरजीत सिंह ने कहा कि युवा इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में देखें नोटिफिकेशन
विज्ञापन

9 of 9
यहां क्लिक कर देखें पूरी नोटिफिकेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें