फिल्मी सितारों को रोमांचक मुकाबले में हराने उतरे नेताओं का हाल खराब हो गया। धर्मशाला मैदान पर बॉबी दयोल की टीम ने ऐसा कहर बरपाया कि नेता देखते ही रह गए। आइए जानते हैं किस नेता और किस स्टार ने किया धमाल-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
नेताओं की टीम एमपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर 221 का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया था। नेता अपनी जीत तय मान रहे थे मगर मैच अभी बाकी था। बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसकी नेताओं की टीम को उम्मीद तक न थी।
विज्ञापन
3 of 10
नेताओं की टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी की। हिमाचल रणजी प्लेयर प्रशांत चोपड़ा ने टीम के लिए 145 रन की धमाकेदार पारी खेली। मगर यह भी एमपी इलेवन के काम नहीं आ सकी।
4 of 10
मुंबई हीरोज के कैप्टन बॉबी दियोल ने टॉस जीतकर एमपी इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हीरोज इलेवन ने तूफानी अंदाज में 221 रन के स्कोर को मामूली साबित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 10
पीछा करते हुए हीरोज की टीम ने महज 16.3 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। वो भी सिर्फ दो विकेट खोकर। टीम की ओर से जो भी बल्लेबाजी करने आया उसने ताबड़तोड़ चौके और छक्के बरसाए। आगे देखें हीरोज में कौन बना मैच का असली हीरो-
विज्ञापन
6 of 10
हीरोज की टीम के ओपनर भानुसाली आठ गेंदों पर दस रन बनाकर चलते बने। मगर बाद क्रीज पर उतरे राहुल बिरमानी 29 गेंदों पर 55 रन बनाकर एमपी इलेवन की धज्जियां उधेड़ दी।
विज्ञापन
7 of 10
उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सन्नी ने 48 गेंदों पर 86 रन की धमाकेदार पारी खेली और नॉट आउट रहे। उनके साथ शब्बीर आहलुवालिया ने महज 16 गेंदों पर 49 रन बना दिए। हर ओवर में चौके और छक्के देखने को मिले। आगे देखें ये रहे फेल और ये बने स्टार-
8 of 10
एमपी इलेवन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन नौ गेंदों पर नौ रन बनाकर चोटिल हो गए। वहीं, प्रशांत चोपड़ा ने 61 गेंदों में ताबड़तोड़ 145 रन बनाए इसमें दस छक्के भी शामिल रहे। हीरोज की ओर से बॉबी दयोल और सोनु सूद ने जबरदस्त गेंदबाजी की। हाई स्कोरिंग इस मैच में बॉबी ने चार ओवर में सिर्फ 25 और सोनू ने 34 रन दिए।
9 of 10
मुंबई हीरोज के ये रहे प्लेइंग इलेवन- सन्नी दुलगच्छ, जय भानुसाली, राहुल बिरमानी, शब्बीर आहलुवालिया, सोहेल खान, सोनू सूद, वरुण बडोला, बॉबी दियोल, आई सेन गुप्ता, अपूर्व लाखिया और आफताब शिवदासानी शामिल रहे।
एमपी इलेवन की ओर से ये रहे खिलाड़ी- मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्रशांत चोपड़ा, अनुराग ठाकुर, एस महापात्रा, जेय चौधरी, कमलेश पासवान, गोरव गगोई, केएस दियो, आरएम नायडू, एस शिंदे और एन शेखर शामिल रहे।