मिस राइजिंग एशिया के खिताब के बाद मिस राइजिंग इंडिया का खिताब भी हिमाचल की बेटी के सिर सजा है।
विज्ञापन
2 of 6
सुंदरनगर की नौलखा निवासी जागृति ठाकुर (24) ने दिल्ली में मिस राइजिंग इंडिया-2018 प्रतियोगिता का खिताब जीता है। जागृति ठाकुर को पूर्व मिस राइजिंग इंटरनेशनल फ्रांस की मिस रोजा ने ताज पहनाया।
विज्ञापन
3 of 6
जागृति ठाकुर ने थाईलैंड में होने वाली मिस राइंजिग इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जागृति वर्तमान में चंडीगढ़ में प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं।
4 of 6
उन्होंने पंजाबी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया है। पिता सुरेश ठाकुर और माता मंजू ठाकुर बेटी की सफलता से फूले नहीं समां रहे।
विज्ञापन
5 of 6
जागृति का छोटा भाई अभिषेक ठाकुर राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर हैं।
पिता सुरेश ठाकुर ने बताया जागृति ठाकुर ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग और एमबीए करने के बाद अभिनय में कॅरियर बनाने का फैसला किया। बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें नाज है।