फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इस शहर में बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा पानी, मलवे में दबी गाड़ियां

Tue, 03 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
मूसलाधार बारिश से इस शहर में तबाही मच गई। भारी बारिश से कहीं घरों में पानी घुस गया तो कहीं वाहन मलवे के नीचे दब गए। सड़कों पर बड़ी मात्रा में मलवा आ गया। इससे शहर में कई जगह सड़कें जाम हो गई। 
विज्ञापन

2 of 11
राजधानी शिमला में  डेढ़ घंटे हुई बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई। नगर निगम की ढील के कारण शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। मालरोड स्थित केक मास्टर शॉप के ठीक नीचे लोअर बाजार की गली नंबर 16 में बारिश के बाद रिज मैदान और मालरोड का पूरा पानी घुस गया। गली के एक दर्जन घरों में पानी घुसने के कारण अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

3 of 11
भारी बारिश के कारण शहर के नालों में पानी बेकाबू होकर बहने लगा। टिंबर हाउस के पास नाले का पानी सड़क से होकर गुजर रही बसों और कारों के भीतर घुसने लगा। केएनएच रोड पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक ठप हो गया। 

4 of 11
भारी बारिश के कारण संजौली स्थित अमर निवास में पानी घुस गया। हाटेश्वरी ज्वैलर्स की दुकान में भी पानी घुस गया। दुकान संचालक नरेश चौहान ने बताया कि नगर निगम को पहले भी समस्या को लेकर सूचित किया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई। पार्षद को फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं सुना। सड़क का पूरा पानी दुकान में घुसने से बार बार समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन

5 of 11
शिमला रेलवे स्टेशन के पास ऐक्सटेंशन रेल ट्रैक पर डंगा गिरने के कारण मलबा भर गया। रेल ट्रैक के अलावा पैदल रास्ता भी बंद हो गया। भूस्खलन के चलते लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 11
संजौली के इंजनघर वार्ड में भारी बारिश के चलते बंगाला कालोनी में तीन मकानों की दीवारें ढह गई। मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को घरों से बाहर भागना पड़ा। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने मौके का दौरा किया। घरों के अंदर रखा हजारों का सामान भी खराब हो गया। वहीं, कई अन्य मकानों में भी दरारें आ गई हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
विकासनगर में मूसलाधार बारिश के बाद आए नाले और मलबे में कई गाड़ियां दब गई। लोअर विकासनगर जाने वाली सड़क नाले में बदल गई। नाले का यह पानी कई घरों में भी घुस गया। सड़क पर मलबा और नाले का पानी बहने से कई गाड़ियां फंस गई। पार्षद रचना की खुद की दुकान भी मलबे से लबालब हो गई। 

8 of 11
बारिश का पानी ओल्ड बस स्टैंड में घुसने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस काउंटर पानी से लबालब भर गए जिसके कारण लोगों के लिए बसों में चढ़ना उतरना मुश्किल हो गया। इसके अलावा टालैंड बस स्टॉप पर मलबा आने से दलदल भर गया। पुलिस हेड क्वार्टर के पास सड़क पर मलबा आ गया।

9 of 11
भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से ढली-भट्ठाकुफर बाईपास बंद हो गया। नेशनल हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क बंद होने से ढली-आईएसबीटी और संजौली मल्याणा रूट पर बसों की आवाजाही प्रभावित रही।

10 of 11
ढली-संजौली बाईपास पर चलौंठी के पास सड़क पर पत्थर आने से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि संजौली मल्याणा रूट पर बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। एसडीएम शिमला ग्रामीण अनिल शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की नेशनल हाईवे विंग को तुरंत सड़क बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बताया कि बारिश के कारण संजौली, विकासनगर, लोअर बाजार और कृष्णानगर में भारी नुकसान हुआ है। संजौली में मकानों की दीवारें ढह गईं हैं। पांच परिवारों के ठहरने और खाने पीने का बंदोबस्त सराय में किया गया है। पांच परिवारों को 5-5 हजार फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें