फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से देखा जा सकेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन, 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में नजर आएगा

Thu, 30 Jan 2020 10:13 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
छह फरवरी से शिमला से अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) दौड़ता नजर आएगा। यह शिमला से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह चमकीले तारे की तरह पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में बैठे वैज्ञानिक कपास की बेहतरीन खेती करने के लिए माइक्रो ग्रेविटी में शोध कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शिमला समेत दुनिया भर के कई स्थानों से इस स्पेस स्टेशन को देखे जाने का शेड्यूल जारी किया है। छह फरवरी को स्पेस स्टेशन शाम सात बजकर 18 मिनट पर दो मिनट के लिए देखा जा सकेगा। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 11 डिग्री पर नजर आएगा, जबकि उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में छिपेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
सात फरवरी को यह शाम छह बजकर 31 मिनट पर उत्तर दिशा से दिखेगा और पूर्व दिशा में अस्त होगा। इस दिन यह पांच मिनट तक देखा जा सकेगा। इसी दिन यह दूसरी बार आठ बजकर आठ मिनट पर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 11 डिग्री पर नजर आएगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में ही एक मिनट बाद छिप जाएगा।


 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ फरवरी को यह स्पेस स्टेशन सात बजकर 20 मिनट पर पश्मिोत्तर में 10 डिग्री पर दिखेगा। इसके बाद दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 31 डिग्री पर छिप जाएगा।नौ फरवरी को यह स्टेशन छह बजकर 32 मिनट से उत्तर-पश्चिम में 11 डिग्री पर दिखना शुरू होगा। यह छह मिनट तक देखा जा सकेगा। यह पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 11 डिग्री पर नजर आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
10 फरवरी को यह सात बजकर 24 मिनट पर दक्षिण-पश्चिम में 17 डिग्री पर दिखेगा। दो मिनट बाद दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 11 डिग्री पर अस्त होगा। 11 फरवरी को यह छह बजकर 37 मिनट पर दक्षिण-पश्चिम में 32 डिग्री पर नजर आना आरंभ होगा। इसके बाद दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में तीन मिनट बाद दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में अस्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें