बेटी बचाओ का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय दशहरा में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। एक्ट्रेस दीप्ति नवल, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी नाचे।
विज्ञापन
2 of 11
ढालपुर के रथ मैदान में रंग बिरंगी कुल्लवी ढाठू-पट्टू के साथ महिलाओं ने दो चरणों में करीब 40 मिनट तक नाटी डालकर आमजन को बेची बचाओ का संदेश दिया। नाटी में पुरुषों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 11
दशहरा उत्सव के दूसरे दिन बेटी बचाओ विषय पर कार्यक्रम में अभिनेत्री दीप्ति नवल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं।
4 of 11
नाटी का पहला चरण समाप्त होने के बाद अभिनेत्री दीप्ति नवल, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारियों ने भी महिलाओं के साथ नाटी डाली।
विज्ञापन
5 of 11
अभिनेत्री दीप्ति नवल ने आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री, सारेगामापा लिटल चैंप फेम पायल को महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
6 of 11
नवल ने कुल्लू की पुरानी यादों को ताजा करते हुए यहां की संस्कृति का बखान किया।
विज्ञापन
7 of 11
इस दौरान आंगनबाड़ी के नौनिहालों और चंद्रआभा स्कूल की तीन छात्राओं ने कुल्लवी नाटी भी डाली।
8 of 11
नाटी किंग ठाकुर दास राठी, धर्मेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, ढाबे राम कुल्लवी, दोत राम पहाडिय़ा, करतार कौशल, लाल चंद, श्याम सुंदर महंत ने भी कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियां देकर बेटी बचाओ का संदेश दिया।
9 of 11
ठाकुर दास राठी और नरेंद्र ठाकुर ने बेटी बचाओ पर आधारित कुल्लवी गीत पेश किए। राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी इस दौरान मौजूद रहे।
10 of 11
सारेगामापा लिटल चैंप फेम पायल ने भी समारोह में आवाज का खूब जादू बिखेरा।