फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और नरसिगों की धुनों से गूंजी रघुनाथ नगरी, कीजिए देवताओं के दर्शन

Mon, 07 Oct 2019 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए भगवान रघुनाथ की नगरी ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों से गूंज उठी है। उत्सव में अपनी भागीदारी के लिए जिले भर से देवी-देवताओं का पहुंचना शुरू हो गया, जो 14 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही देवी-देवताओं के देवलुओं, कारकून और हारियान देवताओं के ठहराव वाली जगहों पर अस्थायी शिविरों को सजाने में लगे रहे। ढालपुर में आनी-निरमंड, बंजार, सैंज, गड़सा, मणिकर्ण और ऊझी घाटी के करीब 200 देवी देवता अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देव समागम में पहुंचने पर हर किसी ने शीश देवरथों के आगे झुक कर सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवी-देवताओं के विश्व विख्यात के इस महाकुंभ में देशभर से आए सैकड़ों कारोबारी भी अपने हाट-बाट को सजाने में व्यस्त रहे।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डोम लगाने के साथ-साथ झूला और अन्य कई स्टालों को सजाने का कार्य करीब पूरा हो गया है। उधर, दशहरा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति दिनभर व्यस्त रही और उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भगवान रघुनाथ की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा से लेकर मुख्यातिथि के स्वागत, देवी देवताओं के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दशहरा के लिए देवी देवताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा उत्सव के दौरान जहां देवधुन, महानाटी और लालड़ी का आयोजन किया जा रहा है, वहीं 12 अक्तूबर को दोपहर बाद रथ मैदान में जिला पुजारी संघ की ओर से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुजारी संघ के प्रधान इंद्र देव शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनी राम चौहान और कोषाध्यक्ष गुरदयाल शर्मा ने कहा कि पिछले साल की तर्ज पर दशहरा में महाआरती होगी। इसमें वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महाआरती के लिए संघ की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में मंगलवार को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी। सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ निकलने वाली इस रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु भी उमड़ेंगे। इस दौरान यातायात को लेकर किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो, इसके लिए मंगलवार को कुल्लू-भुंतर मुख्य मार्ग पर चार घंटे के लिए यातायात बंद होगा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
भुंतर से ही वाहनों को वैली ब्रिज होकर जिया-रामशिला एनएच-तीन से भेजा जाएगा। हालांकि, इस मार्ग से केवल उन्हीं वाहनों को भेजा जाएगा जिनका इस तरफ रूट है। अन्य वाहनों को चार घंटों तक इस मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें