फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में में 3000 महिलाओं ने एक साथ डाली महा नाटी

Tue, 23 Oct 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 10
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नारी गरिमा का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ महा नाटी डाली। ढालपुर के रथ मैदान में महिलाओं के लोक नृत्य को देखने हजारों लोग जुटे। नाटी के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान महिलाओं से छुआछूत को बंद करने की अपील की गई।
विज्ञापन

2 of 10
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पांचवें दिन जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से कुल्लू जिला में चलाए जा रहे नारी गरिमा अभियान के तहत रथ मैदान में महा नाटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
जिला प्रशासन ने साढ़े तीन हजार महिलाओं को न्योता दिया था। महिलाएं पारंपरिक पट्टू, धाठू और आभूषणों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं।

4 of 10
बता दें कि जिला कुल्लू में अभी भी कई इलाकों में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को गोशाला में रखा जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
इस रूढि़वादी सोच को खत्म करने के लिए और महिलाओं की गरिमा को बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने नारी गरिमा अभियान चलाया है।
विज्ञापन

6 of 10
महा नाटी के माध्यम से इसी रूढि़वादी सोच पर चोट की गई।
विज्ञापन

7 of 10
कार्यक्रम में वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ने भी नाटी पर डांस किया।

8 of 10
विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री व अन्य मौजूद रहे।

9 of 10
डीसी यूनुस ने कहा कि महा नाटी का उद्देश्य पारंपरिक कुल्लवी नाटी का संरक्षण के साथ महिलाओं का सम्मान दिलाना रहा।
विज्ञापन

10 of 10
नारी गरिमा के लिए कुल्लू के ढालुपर में प्रस्तुति देते लोक गायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें