तस्वीरें: ऑस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन स्टीव स्मिथ से इस अंदाज में मिले दलाईलामा
Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के चौथे एवं निर्णायक मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी तिब्बती बौद्घ धर्मगुरु दलाईलामा से मिले।
इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने दलाईलामा से आशीर्वाद लेकर करीब एक घंटे तक बातचीत की।
इसमें अध्यात्म सहित अन्य मुद्दों पर दलाई लामा ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर विचार साझा किए।
साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों के कई सवालों के जवाब भी दिए।
ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों के लिए मैकलोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मठ परिसर में दलाईलामा से मिलने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को लेकर शुक्रवार को दोनों टीमों ने मैदान में खूब पसीना बहाया।