फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के दीदार के लिए मनाली-सोलंगनाला में उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Nov 2019 12:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 9
साेलंगनाला - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की चोटियों और रोहतांग में बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। बर्फ के दीदार के लिए मनाली-सोलंगनाला में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। तीन दिनों के भीतर कुल्लू-मनाली में करीब 15 फीसदी पर्यटक बढ़े हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के स्नो प्वाइंटों में भी बर्फ देखने को सैलानी पहुंच रहे हैं। सोलंगनाला के साथ फातरू और कोठी में पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बर्फ में जमकर मस्ती की।  रविवार को सोलंगनाला में पर्यटकों ने कुल्लवी परिधानों के साथ स्कीइंग के साथ याक, स्नो स्कूटर और घुड़सवारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

3 of 9
सोलंगनाला - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद सैलानियों से पर्यटन नगरी मनाली गुलजार हो गई है। मनाली के पर्यटन कारोबारियों की बांछें खिल गई हैं। मनाली के स्नो प्वाइंटों में हुई ताजा बर्फबारी से सैलानियों ने 15 नवंबर तक ऑनलाइन बुकिंग तेज कर दी है। मनाली के होटलियर चंद्र सेन ठाकुर, टेक चंद, विजय ठाकुर, रूपेश गौतम तथा राकेश शर्मा ने बताया कि रोहतांग पास सहित मनाली के सभी पर्यटन स्थलों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण होटल में बुकिंग तेज हो गई है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों ने अपना स्टाफ वापस बुलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनाली में विंटर सीजन का आगाज अच्छा हुआ है। टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य चमन कपूर ने बताया कि दिवाली के बाद मनाली में सैलानियों से रौनक आई है। मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि ताजा हिमपात से मनाली के होटलियरों को सैलानी के आगमन की आस जगी है। बताया कि मनाली में जहां पर्यटक बढ़ा है, वहीं होटलों की बुकिंग भी की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बर्फबारी से मनाली-लेह, साच मार्ग अभी बंद है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मौसम खुलने से बंद मार्गों को यातायात के लिए बहाल किया गया है। बीआरओ भी रोहतांग बहाली में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर मौसम खराब नहीं हुआ तो मनाली-लेह मार्ग आज शाम तक बहाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हिमाचल में रविवार को अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ठंड से भी कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 नवंबर को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने जबकि मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा, बारालाचा पास, कुंजुम सहित जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते मनाली लेह, मनाली काजा और लाहौल घाटी का संपर्क बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। चंद्रा और तोद घाटी के संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए ठप है।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 13 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 14 नवंबर से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 16 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितना न्यूनतम पारा 
केलांग         -6.9
कल्पा            1.7
मनाली            2.6
चंबा              7.6
कुफरी            7.7
शिमला          8.7
डलहौजी        9.6
धर्मशाला       11.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें