आज से ठीक 43 साल पहले भारत पाकिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था। ऐसा समझौता जो भारत तो बखूभी निभा रहा है मगर पाक अपनी हरकतों से बार बार उसे तोड़ रहा है। आइए जानते हैं कुछ खास बातें। स्पेशल रिपोर्ट: अशोक चौहान
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
2 of 9
2 जुलाई 1972 के दिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच ये खास समझौता हुआ
था। इसे शिमला समझौते के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
3 of 9
ये समझौता दोनों
देशों के लिए बेहद खास था। इसके अनुसार दोनों देशों ने कसम खाई थी कि दोनों
मिलकर संघर्ष और विवाद खत्म करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वचन दिया कि
दोनों मिलकर आपसी मित्रता के लिए काम करेंगे।
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
4 of 9
ये समझौता शिमला के
ऐतिहासिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एंडवांस स्टडी में हुआ। यहां आज भी कई
चीजें मौजूद हैं जो उस समय इस समझौते की गवाह बनी थी।
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
5 of 9
ये वही टेबल है जिस पर इस समझौते पर साइन किए गए थे। इसके बाद इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया था। इसे आज भी नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
6 of 9
जानकारी के अनुसार इस समझौते पर देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर दोनों देशों के नेताओं ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
7 of 9
समझौते
के अनुसार भारत ने अपना वायदा निभाया और पाकिस्तान के 93 हजार बंदी
सैनिकों को रिहा कर दिया। साथ ही हजारों वर्ग मील जमीन जो भारत ने कब्जा कर
ली थी, उसे भी वापस लौटा दिया। दोनों देशों में तय हुआ कि जहां पर अभी
सीमा है वही भविष्य में भी रहेगी।
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
8 of 9
इस समझौते के लिए 28 जून 1972 को पाकिस्तानी राष्ट्रपति बेटी बेनजीर के साथ शिमला पहुंचे थे।
आज ही के दिन हुआ था भारत पाक में ये ऐतिहासिक समझौता
9 of 9
बाद
में इस समझौते पर सवाल भी उठे क्यों कि भारत ने तो सभी सैनिक रिहा कर दिए
मगर पाकिस्तान ने 40 से ज्यादा भारतीय सैनिकों को रिहा नहीं किया था। यही
नहीं पाकिस्तान इस समझौते के बाद कई बार सीमा उल्लंघन कर चुका है। सभी फोटोः सोशल मीडिया से