फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी का मेडल पक्का होने पर झूमा हिमाचल

Thu, 23 Aug 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहीं एशियाई खेलों में महिला कबड्डी टीम के फाइनल में पहुंचते ही मेडल पक्का होने पर पूरा हिमाचल खुशी से झूम उठा। कहीं डीजे पर नाटी डाली गई तो कहीं मिठाइयां बांटीं गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
खुशी की बात हिमाचल के लिए इसलिए है, क्योंकि टीम में तीन खिलाड़ी सूबे की हैं। वीरवार को हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने ताईपे की टीम को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब ईरान से फाइनल होगा।
विज्ञापन

3 of 6
टीम में सिरमौर के शिलाई की प्रियंका और रितु नेगी अहम खिलाड़ी हैं। टीम के फाइनल में पहुंचने की खुशी में सिरमौर में युवाओं ने नाटी डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं दोनों महिला खिलाड़ियों ने कहा है कि हम फाइनल के लिए तैयार हैं। 

4 of 6
टीम को गोल्ड मेडल से कम कुछ मंजूर नहीं। वहीं टीम को मिली जीत से मनाली के जगतसुख में भी उत्सव जैसा माहौल है। टीम की अहम खिलाड़ी जगतसुख की रहने वाली कविता ठाकुर का सेमीफाइनल में भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
इससे कविता के गांव में खुशी का माहौल है। कविता की माता ने गांव वालों को इसी खुशी में लड्डू बांटे और कहा कि हिमाचल की बेटियां कबड्डी में देश को गोल्ड मेडल दिलाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के रहने वाले अजय ठाकुर की अगवाई में भारतीय पुरुष वर्ग की टीम का सफर सेमीफाइनल तक सिमट गया। ईरान ने भारतीय टीम को मात देकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। इसका हिमाचल के लोगों को अफसोस भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें