फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग का रोमांच, आसमान नाप रहे हैं जांबाज

Mon, 29 Oct 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 4
बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में शुरू हुई इंडियन ओपन पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में 20 देशों के 93 देशी-विदेशी पायलटों ने हिस्सा लिया। पहले दिन प्रतिभागियों को क्रॉस कंट्री में 70 किलोमीटर का टारगेट दिया गया। प्रतिभागियों ने बिलिंग में टेक ऑफ करने के बाद सात किलोमीटर का सफर बिलिंग के पांच से सात किलोमीटर के दायरे में रह कर पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकांश पायलट विदेशी हैं। पंजीकरण के समय भारतीय पायलटों की संख्या अधिक थी। लेकिन, अंतिम समय में यह कम रह गई। प्रतियोगिता के मीट डायरेक्टर व्रेट जानवे ने बताया कि निर्धारित टास्क के दायरे से बाहर जाने वाले पायलट के अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतियोगिता के पहले दिन के टास्क के दौरान थमसर जोत और बंदला की पहाड़ियों को अनाधिकृत क्षेत्र घोषित किया गया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 179 पायलटों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन

4 of 4
जबकि, 93 पायलटों को प्रतियोगिता के नियमों में शामिल किया गया है। अंत में यह आंकड़ा 100 के करीब पहुंचा। प्रतियोगिता में एक दर्जन महिला पायलट सहित सात भारतीय सेना के पायलट भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें