फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंजीनियर को दिल दे बैठा टीम इंडिया का ये क्रिकेटर, 7 साल पहले हुई मुलाकात

Tue, 24 Jan 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अजय कुमार, फोटो जर्नलिस्ट, मंडी
युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया का एक और ‌क्रिकेटर जल्द ही शादी करने वाला है। इस क्रिकेटर ने शनिवार को सगाई कर ली है। सेरेमनी समारोह में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अजय कुमार, फोटो जर्नलिस्ट, मंडी
हम बात कर रहे हैं रणजी स्टार और टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले ऋषि धवन की। क्रिकेटर ऋषि धवन ने मंडी की इंजीनियर दीपाली चौहान के साथ शनिवार को सगाई कर ली।
विज्ञापन

3 of 10
होटल राजमहल में आयोजित समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। बता दें कि सात साल पहले ऋषि और दीपाली की दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने सगाई कर ली।

4 of 10
दीपाली का घर मंडी के रामनगर मोहल्ले में है, जहां से ऋषि के घर की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। दीपिका इन दिनों गुरुग्राम (गुड़गांव) में एक निजी कंपनी में काम कर रही हैं। दीपाली के पिता नरेंद्र चौहान व्यवसायी हैं और मां प्रीति चौहान गृहणि।
विज्ञापन

5 of 10
 ऋषि बताते हैं कि उस समय उनकी उम्र 20 साल थी, जब पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में दीपाली से मेरी पहली मुलाकात हुई। मिक्का सिंह की स्टार नाइट थी और दीपाली अपनी सहेलियों के साथ आई थीं।
विज्ञापन

6 of 10
यहां मुलाकात के बाद अकसर दीपाली से बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई।जुलाई में बड़े भाई राघव धवन की शादी के बाद ऋषि अगले साल 2018 में परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
सगाई के बाद अमर उजाला से बातचीत में साल की शुरुआत को अच्छी और सकारात्मक करार देते हुए ऋषि ने उम्मीद जताई कि दीपाली के आने से क्रिकेट और निजी जीवन में भाग्य उनका साथ देगा। उनका फोकस टीम इंडिया में वापसी पर है।

8 of 10
देखें कुछ और तस्वीरें-

9 of 10
देखें कुछ और तस्वीरें-
विज्ञापन

10 of 10
देखें कुछ और तस्वीरें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें