दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दो अक्तूबर को पहले टी-20 मैच का फीवर दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला। सीरीज का पहला मैच देखने के लिए दर्शक इस कद्र क्रेजी थे कि सुबह 10 बजे ही क्रिकेट स्टेडियम का रुख करने लग पड़े। फोटो: देशराज
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
2 of 13
दुनिया के सबसे ऊंचे और खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज के पहले टी 20 मैच का शुभारंभ धूमधड़ाके के साथ हुआ। हजारों दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में पहले मैच का शुभारंभ हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
3 of 13
इस दौरान राज्यपाल दोनों टीमों के कप्तानों के साथ मुलाकात कर उन्होंने सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
4 of 13
मैच का लुत्फ उठाते राज्यपाल आचार्य देवव्रत।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
5 of 13
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को धर्मशाला में सीरीज के पहले टी 20 मैच का आगाज स्पेशल सिक्के के साथ किया गया। मैच में टॉस के लिए पहली बार इस्तेमाल किए गए सिक्के में एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के शांति नोबेल पुरस्कार विजेता एवं पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का चित्र बना हुआ है। पूरी सीरीज में इसी सिक्के से मैचों का टॉस किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इस सिक्के को जारी किया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
6 of 13
सुबह 10 बजे से ही धर्मशाला की सड़कें दर्शकों से भर गईं। सड़कों पर इंडियन टीम की टी-शर्ट धड़ाधड़ बिकने लगीं। चेहरे भारतीय झंडे के पेंट से रंगने लगे। हाथ में दर्शकों ने भारत के झंडे थाम लिए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
7 of 13
दर्शकों की खुमारी ने खूबसूरत धौलाधार के आंचल तले दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला मैदान को और चार चांद लगा दिए। स्टेडियम के गेट मैच देखने के लिए शाम 4 बजे खोले गए। क्रिकेट की खुमारी विदेशी दर्शकों पर भी खूब सिर चढ़कर बोल रही थी। मैच देखने के लिए सैकड़ों विदेशी दर्शक भी स्टेडियम पहुंचे हुए थे।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
8 of 13
कप्तान धोनी और कोहली की जर्सियों का क्रेज दर्शकों पर खूब चढ़ा रहा। हर कोई दोनों की फोटो वाली जर्सियां पहनकर स्टेडियम के अंदर पहुंचा।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
9 of 13
फ्रांस से क्रिकेट मैच देखने धर्मशाला आए सैम, शिना और पीटर ने बताया कि वे कप्तान धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। धर्मशाला की वादियो में बने इस स्टेडियम में धोनी को खेलता देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
10 of 13
पंजाब से आए प्रिंस, मनु, नवजोत और सीमा ने बताया कि वे बच्चों के साथ मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं लेकिन रात में रुकने के लिए उन्हें किसी भी होटल में कमरा नही मिला। अब वह मैच देखे या फिर कमरों के लिए रात भर भटके।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू
11 of 13
धर्मशाला मैदान में पहली पारी में ओस जमकर पड़ी। आलम यह था कि जैसे ही ड्रिंक टाइम हुआ तो मैदान पर जमी ओस को साफ करने के लिए एचपीसीए के कर्मचारियों ने रस्सियों और ड्रायर का इस्तेमाल किया।
तस्वीरों में देखिए, सबके सिर चढ़कर बोला क्रिकेट का जादू