फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत और श्रीलंका की टीमें पहुंची धर्मशाला, ऐसे हुआ स्वागत

Fri, 08 Dec 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत-श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर को होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच गईं हैं। दोपहर को धर्मशाला पहुंचने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाडि़यों ने होटल पवेलियन में दिनभर आराम किया।
विज्ञापन

2 of 7
शुक्रवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में उतरेंगे। रविवार को तय समय से दो घंटे पहले सुबह 11.30 बजे वनडे मैच शुरू होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मैच वाले दिन मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
वीरवार दोपहर 12:05 बजे श्रीलंका की टीम विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंची। यहां खिलाडि़यों का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से खिलाड़ी वाया शिला चौक होटल पवेलियन पहुंचे। श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी शुक्रवार को पहुंचेंगे।

4 of 7
इसके बाद 12:55 बजे टीम इंडिया का विमान गगल एयरपोर्ट पहुंचा। कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी संग जबकि धोनी अकेले नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी बस से होटल पवेलियन पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
धोनी ने जमकर किया अभ्यास
भारतीय टीम के विकेट किपर एमएस धोनी ने धर्मशाला पहुंचते ही स्टेडियम की ओर रूख किया। इस दौरान उन्होंने विकेट किपिंग और बल्लेबाजी की प्रेक्टिस की, जबकि टीम के शेष सदस्यों ने पहले दिन द होटल पवेलियन में आराम किया।
विज्ञापन

6 of 7
कोहली की अनुपस्थिति में वन डे टीम के कप्तान भले ही रोहित शर्मा हैं, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वीरवार दोपहर 3.00 बजे अकेले ही धर्मशाला स्टेडियम पहुंच गए। यहां उन्होंने पिच और मौसम के मिजाज का जायजा लिया। कुछ देर रुकने के बाद वे होटल लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज भुवनेशन कुमार अपनी-अपनी पत्नियों के साथ धर्मशाला पहुंचे हैं। हाल ही में विवाह बंधन में बंधे भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी नूपुर नागर के साथ सीरीज का पहला एक दिवसीय मैच खेलने पहुंचे। वहीं टीम कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नि रितिका के साथ धर्मशाला आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें