भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर को धर्मशाला मैदान पर होने वाले पहले टी ट्वेंटी के लिए देवभूमि क्रिकेट के रंग में रंग गई है। मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त रोमांच है।
Trending Videos
विज्ञापन
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
2 of 7
धर्मशाला में टिकट की बिक्री के लिए खुले काउंटर में क्रिकेट
प्रेमियों का सैलाब उमड़ गया। हर कोई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने
वाले मैच की टिकट को पाना चाहता था
विज्ञापन
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
3 of 7
टिकट काउंटर खुलते ही दक्षिण
अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच की सस्ती टिकट खरीदने को मारामारी मच
गई। पालमपुर, कांगड़ा, योल, धर्मशाला, नूरपुर सहित दूर दूर से क्रिकेट
प्रेमी टिकट खरीदने के लिए सुबह ही स्टेडियम पहुंच गए थे।
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
4 of 7
वहीं,
टी-20 मैच के टिकट के लिए कुछ युवा वीरवार को काउंटर के बाहर ही सोये रहे।
युवाओं ने बताया कि वह वीरवार को रात करीब 11 बजे आ गए थे और वह यहीं पर
सोये हुए थे।
विज्ञापन
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
5 of 7
कई युवक तो सुबह 8 बजे ही 300 रुपये वाली सस्ती टिकट
खरीदने के लिए लाइनों में लग थे। कड़ी धूप में युवा टिकट खरीदने के लिए
दोपहर तक खड़े रहे। फिर दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही काउंटर खुला तो सस्ती
टिकट खरीदने के लिए मारामारी मच गई।
विज्ञापन
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
6 of 7
स्टेडियम के गेट के बाहर टिकट
खरीदने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जमा थी। काउंटर के बाहर
भारी भरकम भीड़ देख टिकट बेचने वाली कंपनी के प्रतिनिधि भी दंग रह गए। करीब
1 घंटा टिकट बिकने के बाद कुछ देर के लिए बिक्री बंद हुई।
IND vs SA: पहले टी-20 का रोमांच, धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
7 of 7
इसके बाद
फिर से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। लेकिन, धर्मशाला टी 20 मैच देखने के
लिए क्रिकेट प्रेमियों में जुनून इस कद्र शुमार था कि वे कड़ी धूप में
काउंटर के बाहर लाइनों में पांच से 6 घंटे तक भी खड़े रहे।