फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

Thu, 18 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग को खोलने के लिए (बीआरओ) बार्डर रोड आर्गनाइजेशन के जवान जी जान से लगे हैं। इन जवानों की मेहनत से रोहतांग सहित लेह में भारी बर्फबारी के बीच फंसे लोगों को जीवनदान मिलेगा। सभी फोटो: अजय कुमार, कुल्लू


विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

2 of 7
मनाली लेह मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ के जवानों को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोहतांग तक पहुंचने के लिए उन्हें दस फुट से अधिक बर्फ को काटना होगा।
विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

3 of 7
‌रोहतांग मार्ग में हालात यह है कि बीआरओ के स्नो कटर भी बर्फ में दब रहे हैं। हर समय ग्लेशियरों के टूटने का खतरा भी मंडराता है। बावजूद इसके लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए जवान जान जोखिम में डालकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं।


माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

4 of 7
रोहतांग सुरंग के नार्थ पोर्टल में अभी भी कई कामगार फंसे हुए हैं। लिहाजा, कंपनी और केंद्र सरकार की ओर से सीमा सड़क संगठन पर रोहतांग दर्रे की बहाली को लेकर लगातार दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

5 of 7
राशन खरीदारी और मेडिकल उपचार के लिए कुल्लू आए लाहौल-स्पीति के लोग कुल्लू-मनाली में ही कई दिनों से फंसे हैं। इन लोग को रोहतांग दर्रे की बहाली का बेसब्री से इंतजार है।



विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

6 of 7
भारी हिमपात होने के कारण लेह सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों और छात्रों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मनाली लाया जा रहा है। इसके लिए भी मारामारी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 20 डिग्री का तापमान, लक्ष्य बर्फ की दीवार

7 of 7
रोहतांग की तरह किन्नौर के छितकुल में भी भारी ‌हिमपात के कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें